UN में अमेरीकी राजदूत निक्की हेली आज पहुंचेगी भारत, बिजनेसमैन और स्टूडेंट्स को करेंगी संबोधित

नई दिल्ली। संयुक्त राष्ट्र में अमेरिकी राजदूत निक्की मंगलवार को अपने दो दिन के दौरे के लिए भारत आ रही है। भारत यात्रा के दौरान निक्की हेली सीनियर इंडियन ऑफिशियल्स, बिजनेस लीडर्स और स्टूडेंट्स से मुलाकात करेंगी। निक्की हेली अपनी यात्रा के दौरान भारत-अमेरिका मजबूत रिश्तों को लेकर चर्चा करेगी। इस दौरान भारत और अमेरिकी प्रतिनिधियों के बीच इंडो-यूएस रणनीतिक संबंध और महत्वपूर्ण वैश्विक विकास के मुद्दों वार्ता होगी।

UN में अमेरीकी राजदूत निक्की हेली आज पहुंचेगी भारत

संयुक्त राष्ट्र के अमेरिकी मिशन के एक संक्षिप्त मीडिया सलाहकार ने कल बताया कि निक्की हेली 26 से 28 जून के बीच भारत में रहेंगी, जहां वह सरकारी अधिकारियों, व एनजीओ लीडर्स से मिलकर संयुक्त राज्य अमेरिका के साझा मूल्यों व भारत के लोगों के साथ मजबूत गठबंधन के बारे में चर्चा करेगी।

सूत्रों के मुताबिक, निक्की हेली पीएम मोदी और विदेश मंत्री सुषमा स्वराज से भी मुलाकात कर सकती है। वहीं, एडवांस इंडो-यूएस रिलेशन को लेकर निक्की हेली बिजनेस लीडर्स, सिविल सोसायटी और स्टूडेंट्स को भी संबोधित करेंगी।

बता दें कि रिपब्लिकन पार्टी में शामिल हुए अमेरिका के नए विदेश मंत्री माइक पोंपयो और रक्षा सचिव जेम्स मैटिस भी टू प्लस टू वार्ता में अगले माह 6 जुलाई को सुषमा स्वराज और रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण से मुलाकात करेंगे। दोनों देशों के बीच यह बैठक रणनीतिक, सुरक्षा और रक्षा सहयोग को मजबूत करने पर केंद्रित होगी, क्योंकि अमेरिका और भारत संयुक्त रूप से वैश्विक चुनौतियों का सामना कर रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+