अमेरिका ने अपने नागरिकों को चेताया, भारत में हो सकता है आईएसआईएस का हमला

अमेरिका ने अपने नागरिकों को बाजारों और धार्मिक स्थलों पर एहतियात रखने को कहा।

नई दिल्ली। अमेरिकी दूतावास ने भारत आने वाले अपने देश के नागरिकों को भारत में आतंकी हमले की संभावना बताते हुए चौकन्ना रहने की सलाह दी है। दूतावास ने इस बाबत एक नोटिफिकेशन जारी किया है।

isis

अमेरिकी दूतावास ने मंगलवार को एक नोटिफिकेशन जारी किया है। इसमें अमेरिकी नागरिकों से कहा गया है कि भारतीय मीडिया में इस तरह की रिपोर्ट आई हैं, जो भारत में आईएसआईएस के हमले की आशंका पैदा करती हैं।

नोटिफिकेशन में कहा गया है कि इस संभावित खतरे को देखते हुए नागरिकों को एहतियात बरतने की जरूर है। नोटिफिकेशन में नागरिकों को राजधानी दिल्ली के अलाावा देशभर के धार्मिक स्थानों, त्यौहारों के उत्सवों और बाजारों में खास चौकसी बरतने को कहा है।

भारत में आतंकी हमले की आंशका की खबरे पिछले काफी दिन से आ रही हैं। हाल ही में दिवाली और उससे पहले दशहरा पर भी खुफिया एंजेंसियों ने आंतकी हमले का आशंका जताई थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+