कमला हैरिस के साथ काम कर चुकी हैं शत्रुघ्न सिन्हा की भतीजी प्रीता, शॉटगन ने तस्वीर शेयर करके कहा- 'शाबाश'
नई दिल्ली। अमेरिकी चुनाव में उप-राष्ट्रपति बनने जा रहीं कमला हैरिस (Kamala Harris) की जीत पर केवल USA में ही जश्न नहीं मन रहा बल्कि भारत में हैरिस की जीत का जश्न मनाया जा रहा है, मशहूर अभिनेता और राजनेता शत्रुघ्न सिन्हा (Shatrughan Sinha)ने भी यूएस इलेक्शन में कमला हैरिस की ऐतिहासिक जीत पर बधाई दी है और एक खास बात भी सोशल मीडिया पर शेयर की है, सिन्हा ने ट्वीट के जरिए बताया है कि उनकी भतीजी, जो कि अमेरिका में रहती हैं, वो कमला हैरिस के साथ काम कर चुकी हैं, उन्होंने अपनी पोस्ट में एक तस्वीर भी शेयर की है, जिसमें उनकी भतीजी और कमला हैरिस साथ-साथ मुस्कुराते हुए नजर आ रही हैं।

मालूम हो कि शत्रुघ्न सिन्हा की भतीजी का नाम प्रीता सिन्हा है, वो सिन्हा के बड़े भाई डॉक्टर लखन सिन्हा की बेटी हैं और अमेरिका में रहती हैं। सिन्हा ने अपने ट्वीट में लिखा है कि यहां देखें, वह (कमला हैरिस) मेरी बेटी जैसी भतीजी प्रीता सिन्हा के साथ है, जो कि मेरे बड़े भाई डॉक्टर लखन सिन्हा की पुत्रीं है, जो कमला हैरिस के साथ अपनी टीम को लेकर जुड़ी हुई थीं, कमला हैरिस को ढेरों शुभकामनाएं, जहां पूरी दुनिया जो बिडेन के जीतने से खुश है, वही कमला हैरिस की जीत भी अभूतपूर्व है, बहुत बहुत बधाई।
Recommended Video

कमला हैरिस और उनके लोगों को इस लाजवाब जीत के लिए, हमारी बेटी प्रीता भी हकदार है! शाबाश! बेटा। शत्रुघ्न सिन्हा का ये ट्वीट इस वक्त सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है। मालूम हो कि सिन्हा के बेटे लव सिन्हा भी इस बार बिहार विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़े हैं, अब उन्हें जीत मिलती है या हार, ये तो 10 नवंबर को ही पता चलेगा, जिस दिन चुनावी नतीजे आएंगे। वैसे आपको बता दें कि सिन्हा की तरह कई बॉलीवुड हस्तियों ने भी कमला हैरिस को जीत की बधाई दी है।

कमला हैरिस की जीत पर केरल के तिरुवनंतपुरम से कांग्रेस के सांसद शशि थरूर ने पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गाधी के ट्वीट को रिट्वीट करते हुए लिखा, 'सभी लोकतांत्रिक भारतीय इन भावनाओं का जोर-शोर से जश्न मनाएंगे क्योंकि हम भी जो बाइडेन और कमला हैरिस की जीत पर राहुल गांधी की शुभकामनाओं में शामिल हैं और निजी तौर पर एक अहम बात, मैं इसलिए भी खुश हूं कि अमेरिका की उपराष्ट्रपति एक ऐसी शख्सियत बनी है, जिसे इडली और डोसा बनाना पसंद है।' बता दें कि कमला हैरिस की मां तमिलनाडु की रहने वाली थीं और 19 साल की उम्र में अमेरिका गई थीं, उनके परिवार वाले आज भी यहीं रहते हैं, इसी वजह से कमला की जीत पर भारतीय बहुत खुश हैं।












Click it and Unblock the Notifications