US Election: बॉलीवुड में भी बाइडेन की जीत का जश्न, किसी ने दी बधाई, तो किसी ने लिए ट्रंप के मजे
नई दिल्ली: अमेरिका में राष्ट्रपति चुनाव की प्रक्रिया करीब-करीब पूरी हो चुकी है, जिसमें जो बाइडेन 284 इलेक्टोरल वोटों के साथ आगे हैं, वहीं डोनाल्ड ट्रंप को इस चुनाव में सिर्फ 214 वोट ही मिले। जिसके बाद बाइडेन की जीत का ऐलान हो गया। बाइडेन के साथ ही उनकी ही पार्टी की कमला हैरिस उपराष्ट्रपति पद की विजेता हैं। हैरिस एक तो भारतीय मूल की हैं, तो वहीं दूसरा वो उपराष्ट्रपति बनने वाली अमेरिका की पहली महिला हैं। जीत के ऐलान के बाद से बाइडेन और हैरिस को पूरी दुनिया से बधाई संदेश मिल रहे हैं, जिसमें बॉलीवुड की कई हस्तियां शामिल हैं।
Recommended Video

प्रियंका और निक ने कही ये बात
बाइडेन की जीत पर जश्न मनाने वालों में सबसे पहले नाम आता है बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा और उनके पति निक जोनास का। निक अमेरिका के मूल निवासी और फेमस सिंगर हैं। प्रियंका ने एक न्यूज की फोटो शेयर करते हुए लिखा कि अमेरिका के लोगों ने रिकॉर्ड संख्या में वोट दिया। चुनाव में हर किसी का वोट मायने रखता है। मैं उन सभी की सराहना करती हूं, जिन्होंने लोकतंत्र के कार्य करने के तरीके को इतना शक्तिशाली बनाया। अमेरिका में इस चुनाव को देखना आश्चर्यजनक था। चुनाव जीतने के लिए बाइडेन और पहली महिला राष्ट्रपति कमला हैरिस को बधाई। वहीं उनके पति निक ने लिखा कि वाह, मेरा दिल खुशी से भर गया। आगे हैशटैग लिखा BidenHarris2020।
View this post on InstagramA post shared by Priyanka Chopra Jonas (@priyankachopra) on
अभय देओल ने शेयर किया ट्रंप का कार्टून
वहीं अभय देओल ने एक फोटो इंस्टाग्राम पर पोस्ट कर डोनाल्ड ट्रंप के मजे लिए। फोटो में स्टैच्यू ऑफ लिबर्टी है और उसमें गूलेल की तरह मास्क से ट्रंप को फेंकता हुआ दिखाया गया है। फोटो के साथ उन्होंने लिखा- ' हां, यही घटित हुआ। इसके अलावा बॉलीवुड एक्टर रितेश देशमुख ने भी अपने अंदाज में बाइडेन को बधाई दी। उन्होंने ट्वीट कर लिखा कि जो जीता वही सिकंदर....ट्वीट में उन्होंने 'जो' को कोट किया जिसका मतलब जो बाइडेन से था।
View this post on InstagramYup. It happened! Art by @vascogargalo
A post shared by Abhay Deol (@abhaydeol) on
ऋचा चड्ढा ने कही ये बात
वहीं अली फजल ने बाइडेन और हैरिस की फोटो ट्वीट करते हुए लिखा कि अमेरिका, ये वास्तव में अमेजिंग है। ऐसा लगता है कि जनता की जीत हुई है, आप कह सकते हैं... #FireTrump। इसके आगे उन्होंने BidenHarris2020 हैशटैग लिखा। वहीं उनकी पत्नी ऋचा चड्ढा ने सबसे पहले लिखा कि एक चुटकी उम्मीद की कीमत तुम क्या जानो Fascist बाबू ? इसके बाद दूसरे ट्वीट में लिखा कि बाइडेन और हैरिस आशा की किरण हैं। 2020 का अंत अच्छा हुआ, जबकि शुरूआत काफी खराब थी।
-
Dhurandhar 2 को लेकर क्यों ट्रोल हो रही हैं दीपिका पादुकोण? पति रणवीर सिंह से हुआ झगड़ा? क्या है मामला? -
'मेरे साथ गलत किया', Monalisa की शादी मामले में नया मोड़, डायरेक्टर सनोज मिश्रा पर लगा सनसनीखेज आरोप -
Anjali Arora Net Worth: 'काचा बादाम गर्ल' ने शुरू किया ये बिजनेस, कैसे छापेंगी नोट? कितनी संपत्ति की मालकिन? -
Ustaad Bhagat Singh Box Office: पवन कल्याण की 'उस्ताद भगत सिंह' का चला जादू, 3 दिन में की इतनी कमाई -
Dhurandhar 2: इन 7 फिल्मों से अभी भी पीछे है 'धुरंधर 2', बॉक्स ऑफिस पर मचा तूफान, फिर क्या हुआ मूवी को? -
Dhurandhar 2 BO Collection Day 3: तीसरे दिन रणवीर सिंह की 'धुरंधर 2' ने मचाया ऐसा धमाल, कमाई ने तोड़े रिकॉर्ड -
IPL 2026: मैदान पर जंग से पहले 'द रिवेंज' का डोज, धोनी-संजू के बाद श्रेयस अय्यर ने देखी 'धुरंधर-2', VIDEO -
Monalisa की शादी के 8 दिन बाद ये क्या हो गया? मुस्लिम पति पर बड़ा खुलासा, डायरेक्टर के बयान से मचा हड़कंप -
Delhi Riots: जिसने पूरी जिंदगी ईर्ष्या की, उसी के निकाह में 6 साल जेल काटकर पहुंचे Sharjeel Imam, दूल्हा कौन? -
Gold Silver Rate Crash: सोना ₹13,000 और चांदी ₹30,000 सस्ती, क्या यही है खरीदारी का समय? आज के ताजा रेट -
ईरान का गायब सुप्रीम लीडर! जिंदा है या सच में मर गया? मोजतबा खामेनेई क्यों नहीं आ रहा सामने, IRGC चला रहे देश? -
Love Story: बंगाल की इस खूबसूरत नेता का 7 साल तक चला चक्कर, पति है फेमस निर्माता, कहां हुई थी पहली मुलाकात?












Click it and Unblock the Notifications