मनोहर पार्रिकर से मिलें अमेरिकी रक्षा मंत्री, 3 दिनों के भारत दौरे पर
नई दिल्ली। तीन दिवसीय भारत दौरे पर आए अमेरिकी रक्षा मंत्री एश्टन कार्टर ने भारतीय रक्षा मंत्री मनोहर पार्रिकर से मुलाकात की। दिल्ली के साउथ ब्लॉक स्थित कार्यालय में एश्यन ने पर्रिकर से मुलाकात की। इससे पहले अमेरिकी रक्षा सचिव में इंडिया गेट के अमर जवान ज्योती फूल चढ़ाए।

कार्टर ने प्रथम विश्वयुद्ध के स्मारक पर पुष्पचक्र चढ़ाया। कार्टर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, विदेश मंत्री सुषमा स्वराज और राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोभाल से भी बुधवार को मिलने वाले हैं। रक्षा मंत्री के रूप में कार्टर की यह पहली भारत यात्रा है।
कार्टर मंगलवार को विशाखापत्तनम पहुंचे। उन्होंने पूर्वी नौसेना कमान और घरेलू तकनीक से निर्मित स्टेल्थ युद्धपोत, आईएनएस सहयाद्रि का दौरा किया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications