US Airlines के विमान में यात्री पर पेशाब, IGI पर लैंडिंग के बाद देर रात पकड़ा गया आरोपी
अमेरिका से भारत आने वाले विमान में पैसेंजर पर पेशाब का मामला सामने आया है। रिपोर्ट के अनुसार, पीड़ित यात्री की कंप्लेन के बाद आरोपी को हिरासत में लिया गया। विमान न्यूयॉर्क से दिल्ली आ रहा था।

US Airlines की एक फ्लाइट में यात्री पर पेशाब का मामला सामने आया है। Delhi से New York जाने वाली फ्लाइट में Urination के मामले में आरोप साथी पैसेंजर पर ही लगा है।
गौरतलब है कि इंटरनेशनल विमान में पेशाब का ये कोई नया मामला नहीं है। इससे पहले लंदन की एअर इंडिया विमान में महिला यात्री के साथ दुर्व्यवहार का मामला सामने आया था।
सूत्रों के अनुसार, दिल्ली से न्यूयॉर्क जा रहे एक भारतीय व्यक्ति ने अमेरिकन एयरलाइंस के एक विमान में सह-यात्री पर कथित तौर पर पेशाब कर दिया। कथित तौर पर नशे में धुत आरोपी यात्री को कल रात दिल्ली हवाईअड्डे पर विमान के उतरने के बाद गिरफ्तार कर लिया गया।
विमान में पेशाब की घटना के बारे में सूत्रों के हवाले से एनडीटीवी ने बताया, एयरलाइन से एक रिपोर्ट मिलने के बाद एविएशन वॉचडॉग ने उचित कार्रवाई की है। उन्होंने कहा, नागर विमानन महानिदेशालय अपनी आंतरिक प्रक्रिया के तहत मामले की आगे जांच करेगा।
अमेरिकन एयरलाइंस ने एक बयान में कहा कि उसे दिल्ली जाने वाली उड़ान में "व्यवधान" का सामना करना पड़ा। बयान के अनुसार, अमेरिकन एयरलाइंस की उड़ान 292 जॉन एफ कैनेडी इंटरनेशनल एयरपोर्ट (JFK) से रवाना हुई थी।
रिपोर्ट के अनुसार न्यूयॉर्क से भारत की राष्ट्रीय राजधानी में इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट (DEL) आने वाले विमान में व्यवधान की खबर आई। इसके बाद स्थानीय कानून प्रवर्तन हरकत में आया।
अमेरिकन एयरलाइंस की फ्लाइट रात करीब 9 बजे दिल्ली एयरपोर्ट पहुंची, लेकिन लैंडिंग से पहले एयरपोर्ट को मामले की सूचना दे दी गई थी। समाचार एजेंसी पीटीआई ने बताया कि पीड़ित यात्री ने शिकायत दर्ज कराई थी।












Click it and Unblock the Notifications