Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

बोनी कपूर का उर्वशी रौतला को कमर से नीचे छूते हुए वीडियो वायरल, अभिनेत्री ने तोड़ी चुप्पी

बोनी कपूर का उर्वशी रौतला को कमर से नीचे छूते हुए वीडियो वायरल, अभिनेत्री ने तोड़ी चुप्पी

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री उर्वशी रौतेला ने उस वीडियो पर जवाब दिया है, जिसमें दावा किया जा रहा है कि फिल्म निर्माता बोनी कपूर ने एक कार्यक्रम के दौरान उनको गलत तरह से छुआ। सोशल मीडिया पर उर्वशी का बोनी कपूर के साथ एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें दिखाया गया है कि कपूर उर्वशी को कमर के नीचे छू रहे हैं। उर्वशी ने इस वीडियो पर नाराजगी जाहिर करते हुए कहा है कि ये कोई खबर नहीं है ये बकवास है।

रिसेप्शन का है वीडियो, हुआ वायरल

रविवार को मुंबई में फंक्शन के दौरान बॉलीवुड के कई जानेमाने सितारे पहुंचे थे। यहां जब सभी स्टार्स मीडिया को फोटोज दे रहे थे तो बोनी कपूर और उर्वशी रौतेला लगभग एक साथ ही यहां पहुंचे। दोनों ने साथ में मीडिया को कई सारी तस्वीरें भी दीं। इसी दौरान का एक वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो गया, जिसमें वो उर्वशी रौतेला की कमर के नीचे छूते नजर आए। इसमें उर्वशी को देख ऐसा नहीं लगा कि वो असहज हैं या फिर बोनी कपूर ने ये जानबूझकर किया लेकिन सोशल मीडिया पर इसको लेकर सवाल शुरू हो गए।

ट्रोल हुए बोनी कपूर

ट्रोल हुए बोनी कपूर

ये वीडियो कई सोशल मीडिया पर शेयर किया गया तो वायरल हो गया और इसके बाद बोनी कपूर के खिलाफ एक गुस्सा दिखा। सोशल मीडिया यूजर्स ने बोनी कपूर को ट्रोल करना शुरू कर दिया। लोगों ने कहा कि क्या बोनी कपूर ने वाकई उर्वशी रौतेला के पीछे हाथ मारा या फिर ऐसा गलती से हुआ। एक यूजर ने तो यहां तक लिख दिया है कि उर्वशी ने उन्हें थप्पड़ क्यों नहीं मारा। सोशल मीडिया पर इसे वायरल होने के बाद उर्वशी ने इसका जवाब दिया है।

उर्वशी ने दिया ये जवाब

वीडियो इंटरनेट पर वायरल होने के बाद अदाकारा ने एक ट्वीट करके अपनी बात रखी है। उर्वशी रौतेला ने अपने अपने ट्वीट में लिखा, भारत का सबसे बड़ा न्यूजपेपर और ये न्यूज। कृपया आप महिलाशक्ति और उनके सम्मान की बात न करें। क्योंकि आपको नहीं पता है कि महिला का सम्मान करना क्या होता है?

प्रोड्यूसर जयंतीलाल गढ़ा के बेटे की शादी के रिसेप्शन का वीडियो

प्रोड्यूसर जयंतीलाल गढ़ा के बेटे की शादी के रिसेप्शन का वीडियो

31 मार्च को प्रोड्यूसर जयंतीलाल गढ़ा के बेटे अक्षय गढ़ा के वेडिंग रिसेप्शन में बॉलीवुड के कई सितारे पहुंचे थे। बोनी कपूर और उर्वशी रौतेला के अलावा मिनी माथुर, कबीर खान, पूनम ढिल्लन, सुभाष घई और अर्जुन रामपाल जैसे लोग यहां पहुंचे थे। इसी दौरान का ये वीडियो सोशल मीडिया पर आया और इस पर कई तरह की प्रतिक्रियाएं आने लगीं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+