शबाना आजमी के लिए उर्वशी रौतेला ने कॉपी किया PM मोदी का ट्वीट, सोशल मीडिया पर यूजर्स ने लगाई क्लास

नई दिल्ली। बॉलीवुड की सुपर हॉट एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला के देश-दुनिया में लाखों फैन हैं। अपनी बोल्डनेस को लेकर अक्सर चर्चा में रहने वाली उर्वशी रौतेला को इन दिनों सोशल मीडिया पर आलोचनाओं का सामना करना पड़ रहा है। अपने एक ट्वीट को लेकर उर्वशी रौतेला को ट्रोल होना पड़ा है। बॉलीवुड एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला पर ट्विटर यूजर्स ने आरोप लगाया है कि उन्होंने शबाना आजमी के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का ट्वीट को कॉपी किया है।

पीएम मोदी ने शबाना आजमी के लिए किया ट्वीट

पीएम मोदी ने शबाना आजमी के लिए किया ट्वीट

मालूम हो कि शनिवार को बॉलीवुड एक्ट्रेस शबाना आजमी बई-पुणे एक्सप्रेस-वे पर एक सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गई हैं। उनकी हालत स्थिर बनी हुई है और डॉक्टरों की निगरानी में हैं। शबाना आजमी के एक्सिडेंट के बाद ट्विटर पर उनकी सलामती के लिए लोग दुआ मांगने लगे। इस बीच पीएम नरेंद्र मोदी ने भी शबाना आजमी के लिए ट्वीट किया और उनके जल्द स्वस्थ होने की दुआ मांगी। शबाना आजमी की सलामती के लिए कई बॉलीवुड सितारों ने भी ट्वीट कर दुआ मांगी है।

उर्वशी रौतेला ने किया ये ट्वीट

शबाना आजमी के लिए बॉलीवुड एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला भी एक ट्वीट कर उनके जल्द ठीक होने के लिए दुआ की। लेकिन यह ट्वीट अब उर्वशी के लिए मुसिबत बन गया है। उर्वशी रौतेला ने अपने ट्वीट में लिखा, मैं शबाना आजमी जी के घारल होने की खबर से दुखी हूं, उनके जल्दी स्वस्थ होने की प्रर्थना करती हूं। उर्वशी के इस ट्वीट पर लोगों ने उनको खरी-खोटी सुनानी शुरू कर दी। लेकिन हैरानी वाली बात यह थी कि इस ट्वीट में ऐसा क्या था कि उर्वशी को ट्रोल होना पड़ गया।

ट्विटर पर यूजर्स ने किया ट्रोल

दरअसल, शबाना आजमी के लिए जो ट्वीट उर्वशी ने किया बिल्कुल वैसा ही एक ट्वीट शनिवार को पीएम मोदी ने किया था। जिसे लेकर यूजर्स ने एक्ट्रेस को ट्रोल करना शुरू कर दिया था। लोगों ने पीएम मोदी के ट्वीट को कॉपी करने करने के लिए उर्वशी की जमकर खींचाई की। एक यूजर ने लिखा कि 'अनपढ़ लोगों की निशानी कट कॉपी पेस्ट'। वहीं, एक दूसरे यूजर ने लिखा, आपको पीएम मोदी के ट्वीट को कॉपी करने की क्या जरूरत थी? आप रीट्वीट भी कर सकती थीं।

शबाना के ड्राइवर पर ट्रक ड्राइवर ने किया केस

शबाना के ड्राइवर पर ट्रक ड्राइवर ने किया केस

बता दें शनिवार शाम करीब 4.15 बजे मुंबई-पुणे एक्सप्रेस-वे पर शबाना की कार एक ट्रक से जा टकराई, इस मामले में ट्रक ड्राइवर ने शबाना के ड्राइवर पर ही केस किया है., ट्रक ड्राइवर ने शबाना आजमी के ड्राइवर अमलेश कामत के खिलाफ खालापुर में केस दर्ज कराया है और उस पर आरोप लगाा है कि शबाना का ड्राइवर गाड़ी को तेज रफ्तार में चला रहा था, उसने ट्रक को मारी थी, उसकी लापरवाही के कारण हादसा हुआ है।

यह भी पढ़ें: देश के इस राज्य में अब हिंदी-अंग्रेजी के बाद उर्दू नहीं, संस्कृत में लिखा जाएगा रेलवे स्टेशनों का नाम

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+