पीएम मोदी के बयान पर अब उर्मिला ने ली चुटकी, कहा-शुक्र है बादल नहीं हैं, डॉगी को मिल रहे रडार के सिग्नल

मुंबई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक इंटरव्यू में एयर स्ट्राइक के दौरान बादल और रडार को लेकर एक बयान दिया था, जिसके बाद सोशल मीडिया से लेकर राजनीतिक गलियारों पर इस मु्द्दे पर बवाल मचा गया है, कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं की प्रतिक्रिया के बाद अब इस मसले पर प्रतिक्रिया दी है, लोकसभा 2019 इलेक्शन में नॉर्थ मुंबई से कांग्रेस की प्रत्याशी और फिल्म अभिनेत्री उर्मिला मातोंडकर ने, जिन्होंने पीएम मोदी के रडार वाले बयान पर चुटकी लेते हुए एक ट्वीट किया है।

पीएम मोदी पर उर्मिला ने कसा तंज

उर्मिला ने अपने ट्विटर अकाउंट पर अपने डॉगी के साथ एक तस्वीर शेयर की है, फोटे के साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा है कि बिना बादल के साफ आसमान के लिए भगवान की शुक्रगुजार हूं, इससे मेरे पालतू कुत्ते रोमिओ के कान तक रडार के स्पष्ट सिग्नल पहुंच रहे हैं।

पाकिस्तानी रडार

गौरतलब है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) ने एक टीवी इंटरव्यू में कहा कि बालाकोट एयरस्ट्राइक (Balakot Air Strike) के दौरान उन्होंने सुझाव दिया था कि बादल और बारिश होने की वजह से भारतीय वायुसेना (Indian Air Force) के विमान पाकिस्तानी रडार में आने से बच सकते हैं, पीएम मोदी के इस बयान को लेकर एक बहस सी छिड़ गई है।

26 फरवरी को हुई थी एयर स्ट्राइक

मालूम हो कि 26 फरवरी को भारतीय वायुसेना के लड़ाकू विमानों ने सीमा पार की और पाकिस्तान में स्थित जैश-ए-मोहम्मद के आतंकी ठिकानों पर बम गिराए थे, यह ऑपरेशन पुलवामा में सुरक्षाबलों पर हुए हमले में 40 जवानों के शहीद होने के बाद किया गया था।

विरोधियों दलों ने जबरदस्त ढंग से पीएम मोदी पर तंज कसा

इस मुद्दे पर वामपंथी नेता सीताराम येचुरी ने कहा था कि राष्ट्रीय सुरक्षा के साथ छेड़छाड़ नहीं की जा सकती है, मोदी का इस तरह का गैरजिम्मेदाराना बयान बेहद नुकसानदेह है तो वहीं नेशनल कॉन्फ्रेंस के नेता उमर अब्दुल्ला ने कहा था कि पाकिस्तानी रडार बादलों में नहीं घुसते, यह सामरिक जानकारी का एक महत्वपूर्ण टुकड़ा है जो भविष्य के हवाई हमलों की योजना बनाते समय महत्वपूर्ण होगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+