जाली नोटों के इस्तेमाल पर रोक के लिए लिया गया फैसला: आरबीआई गवर्नर
उर्जित पटेल ने बताया कि हमने नोटों का उत्पादन बढ़ा दिया है और जल्द से जल्द नए नोट उपलब्ध कराने की कोशिश की जा रही है।
नई दिल्ली। 500 और 1000 रुपये के नोट मंगलवार आधी रात से बंद होने के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ऐलान के बाद रिजर्व बैंक के गवर्नर उर्जित पटेल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की। उन्होंने बताया कि देश में बढ़ते जाली नोटों के इस्तेमाल पर रोक लगाने के लिए ये फैसला लिया गया है।

500 के नए नोट में पीछे की ओर होगी लाल किले की तस्वीर
आरबीआई गवर्नर उर्जित पटेल ने बताया कि सुरक्षा में किसी प्रकार की सेंध नहीं लगाई गई है बल्कि जनता के लिए जाली नोट और असली नोट में फर्क समझना कठिन है। इसलिए सरकार ने ये फैसला लेते हुए 500 और 1000 रुपये के नोट बैन किए गए हैं।
उर्जित पटेल ने बताया कि हमने नोटों का उत्पादन बढ़ा दिया है और जल्द से जल्द नए नोट उपलब्ध कराने की कोशिश की जा रही है।
2000 रुपये के नोट में मंगलयान की तस्वीर होगी
आर्थिक मामलों के विभाग के सचिव शक्तिकांत दास ने कहा कि 500 रुपये और 2000 रुपये के नए नोटों को महात्मा गांधी न्यू सीरीज ऑफ बैंक नोट्स के नाम से जाना जाएगा। जाली नोट और काले धन से देश में महंगाई बढ़ती है।
शक्तिकांत दास ने बताया कि 10 नवंबर को सरकार आधिकारिक रुप से 500 और 2000 रुपये के नए नोट जारी करेगी।
500 के नए नोट में पीछे की ओर लाल किले की तस्वीर होगी, आगे की महात्मा गांधी की तस्वीर होगी। वहीं 2000 रुपये के नोट में मंगलयान की तस्वीर होगी। इसमें भी आगे की ओर महात्मा गांधी की तस्वीर है।












Click it and Unblock the Notifications