#UriAttack: मोदी ने दिलाया देश को भरोसा, दोषियों को नहीं छोडूंगा
नई दिल्ली। उरी हमले को लेकर सरकार सख्ती के मूड में दिख रही है। पीएम मोदी ने ट्वीट कर हमले की निंदा की है। उन्होंने अपने ट्वीट में कहा है कि देश की जनता इस बात का भरोसा रखे कि हमले के जिम्मेदार लोगों को बख्शा नहीं जाएगा।

सेना के जवानों की शहादत को नमन करते हुए मोदी ने अपने ट्वीट में कहा है कि हमले में शहीद हुए जवानों को हम सैल्यूट करते हैं। राष्ट्र के लिए की गई उनकी सेवा हमेशा याद की जाएगी।
पीएम मोदी ने अपने ट्वीट के जरिए देश को ये भरोसा दिलाना चाहा कि उन्हें इस हमले की पूरी जानकारी है और सरकार इस हमले से निपटने के लिए कदम उठा रहा है। उन्होंने ट्वीट किया, "हमले पर मैंने रक्षा मंत्री और गृह मंत्री से बात की है। रक्षा मंत्री हालात का जायजा लेने के लिए जम्मू-कश्मीर जा रहे हैं।"
जम्मू-कश्मीर के उरी सेक्टर में 12वीं ब्रिगेड की छावनी पर आत्मघाती हमले में भारतीय सेना को जबरदस्त नुकसान हुआ है। इस हमले में 17 जवान शहीद हो गए हैं। लगभग 20 जवानों के घायल होने की भी खबर है, जिनमें कुछ की हालत बेहद गंभीर बनी हुई है। शहीद होने वाले सभी जवान डोगरा रेजीमेंट के थे।












Click it and Unblock the Notifications