भारतीय सेना के सर्जिकल स्ट्राइक पर क्या बोली उरी आतंकी हमले के शहीद की बेटी?

नई दिल्ली। पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर में भारतीय सेना ने सर्जिकल स्ट्राइक कर यह बता दिया कि देश अपने ऊपर हुए आघातों पर चुप नहीं बैठेगा।

उरी आतंकी हमले में हुए शहीदों के परिजन पाकिस्तान को सबक सिखाने की मांग कर रहे थे। गुरुवार की सर्जिकल स्ट्राइक पर प्रतिक्रिया देते हुए उन्होंने सेना के कदम को अच्छा बताया और खुशी जाहिर की।

uri attack1

'ये हमला पहले ही होना चाहिए था'

उरी अटैक में गया के शहीद जवान एसके विद्यार्थी की पत्नी ने पाकिस्तान के खिलाफ कार्रवाई में देरी पर निराशा जाहिर की।

उन्होंने कहा कि पाकिस्तान के खिलाफ सर्जिकल स्ट्राइक करके भारतीय सेना ने बहुत अच्छा किया लेकिन अगर ये पहले होता तो हम और खुश होते।

'सेना के स्ट्राइक से सच्ची खुशी मिली'

पाकिस्तान पर भारतीय सेना के सर्जिकल स्ट्राइक की खबर पर शहीद एसके विद्यार्थी की बेटी ने खुशी जाहिर की। उन्होंने कहा कि सेना के इस कदम से वह सच में बहुत खुश हैं।

पाक अधिकृत कश्मीर में सेना का सर्जिकल स्ट्राइक

भारतीय सेना ने पाक अधिकृत कश्मीर में एलओसी पर सर्जिकल स्ट्राइक कर आतंकी ठिकानों पर हमला किया। इस स्ट्राइक में कई आतंकी मारे गए हैं। आतंकियों का साथ दे रहे पाकिस्तानी सेना के दो जवान भी इस हमले में मारे गए।

surgical strike1
surgical strike2
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+