Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

UPSC Toppers List: यहां पढ़ें UPSC Exam के पिछले 8 साल के टॉपर, उनके Marks और विषय

UPSC Exam Toppers List: यूपीएससी परीक्षा का परिणाम सामने आने के बाद से लोग अब टॉपर्स की सूची और उनके मार्क्स जानने के लिए उत्सुक हैं। यहां हम पिछले 8 साल के यूपीएससी टॉपर्स और उनके मार्क्स की सूची बताएंगे।

UPSC Topper Last Year

UPSC Toppers List Last 8 Years: यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा, जिसे देश की सबसे कठिन परीक्षाओं में से एक माना जाता है, में हर साल लाखों कैंडिडेट्स द्वारा प्रयास किया जाता है। तीन प्रक्रिया समाप्त होने के बाद उनमें से केवल कुछ ही प्रतिशत छात्रों का चयन हो पाता है। IAS परीक्षा इतनी कठिन होती है कि टॉपर्स का नाम जानने के लिए लोगों में काफी उत्सुकता रहती है। लोग टॉपर्स की तैयारी की रणनीतियों, उनकी पुस्तकों की सूची, उनके वैकल्पिक विषयों और निश्चित रूप से विभिन्न विषयों में उनके अंकों को जानने के लिए उत्सुक होते हैं। इस लेख में, हम आपके लिए पिछले सात साल के सिविल सेवा परीक्षा में सभी विषयों में आईएएस टॉपर्स के अंक लेकर आए हैं।

पिछले 8 साल के UPSC Toppers की List और Marks

नोट- UPSC की मेंस और साक्षात्कार कुल 2025 अंकों की होती है

  • UPSC Topper 2022-इशिता किशोर (मेन्स + इंटरव्यू में अंक=1094 )-राजनीति विज्ञान और इंटरनेशनल रिलेशन
  • UPSC Topper 2021 - श्रुति शर्मा (मेन्स + इंटरव्यू में अंक = 1105)-इतिहास
  • UPSC Topper 2020 - शुभम कुमार (मेन्स + इंटरव्यू में अंक = 1054)-एंथ्रोपोलॉजी
  • UPSC Topper 2019 - प्रदीप सिंह (मेन्स + इंटरव्यू में अंक = 1072)-Public Administration
  • UPSC Topper 2018 - कनिष्क कटारिया (मेन्स + इंटरव्यू में अंक = 1121)-गणित
  • UPSC Topper 2017 - अनुदीप दुरीशेट्टी (मेन्स + इंटरव्यू में अंक = 1126)-एंथ्रोपोलॉजी
  • UPSC Topper 2016 - नंदिनी के.आर.(मेन्स + साक्षात्कार में अंक= 1120)-कन्नड़ साहित्य
  • UPSC Topper 2015 - टीना डाबी ( मेन्स + साक्षात्कार में अंक = 1063)-राजनीति विज्ञान

यूपीएससी (UPSC) में अब तक सबसे अधिक अंक किसने प्राप्त किए हैं?
अनुदीप दुरीशेट्टी (Anudeep Durishetty) ने यूपीएससी में अब तक के सबसे ज्यादा अंक हासिल किए हैं। 2017 में, अनुदीप ने अपने 5वें प्रयास में 2025 में से 1126 अंक हासिल कर AIR 1 हासिल की। अनुदीप ने मेन्स परीक्षा में 950 अंक हासिल किए और व्यक्तित्व परीक्षण में 176 अंक हासिल किए। प्रतिशत के लिहाज से उन्होंने 55.60 प्रतिशत हासिल किया। अनुदीप पहले से ही आईआरएस अधिकारी के रूप में काम कर रहे थे, लेकिन उन्होंने आईएएस बनने का सपना नहीं छोड़ा।

Recommended Video

    IAS सूरज तिवारी की कहानी, पैर,1 हाथ नहीं, दूसरे में सिर्फ 3 उंगली और UPSC पास | वनइंडिया हिंदी

    टॉपरों की लिस्ट और मार्क्स कैसे डाउनलोड करें
    मार्क्स और आईएएस टॉपर की पूरी सूची आधिकारिक वेबसाइट https://upsc.gov.in/ पर आयोग द्वारा जारी की जाती है। उम्मीदवार मुख्य और साक्षात्कार में यूपीएससी टॉपर अंक डाउनलोड कर सकते हैं। सभी यूपीएससी टॉपर्स और उनके द्वारा प्रत्येक पेपर में प्राप्त अंकों को जानने के लिए उम्मीदवार मार्क्स के साथ यूपीएससी 2022 टॉपर्स सूची डाउनलोड कर सकते हैं।

    More From
    Prev
    Next
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+