UPSC CSE Prelims 2025 रिजल्ट घोषित, अब मेन्स परीक्षा क्रैक करने के लिए Tanu Jain ने दिए ये धांसू टिप्स

UPSC Prelims Result 2025 Declared: संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने सिविल सेवा (प्रारंभिक) परीक्षा 2025 के परिणाम घोषित कर दिए हैं। जिन उम्मीदवारों ने प्रारंभिक परीक्षा उत्तीर्ण की है, उन्हें अब मुख्य परीक्षा (मेन्स) में शामिल होने के लिए पात्र घोषित किया गया है। आयोग ने सभी योग्य उम्मीदवारों को जरूरी दस्तावेज़ों को प्रस्तुत या अद्यतन करने के लिए 16 से 25 जून 2025 तक एक ऑनलाइन विंडो खोलने की घोषणा की है।

यूपीएससी की सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी करवाने व साक्षात्‍कार लेने वालीं टीचर डॉ. तनु जैन ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर वीडियो शेयर कर प्री पास करने वालों को बधाई देते हुए कहा कि आपने यूपीएससी सीएसई में पहली सीढ़ी पार कर ली है। जश्‍न मनाओ, लेकिन ज्‍यादा नहीं।

UPSC Prelims Result 2025 Declared

यह भी पढ़ें- Dr Tanu Jain के क्यों मुरीद हैं लाखों अभ्यर्थी, 2 माह में कैसे पास की UPSC Pre?

डॉ. तनु जैन ने कहा कि अब मुख्‍य परीक्षा की बारी है। तैयारी शुरू कर दो। इस बार समय कम है। मुख्‍य परीक्षा में सबकुछ की तैयारी नहीं करनी होती है। रीड लर्न व अभ्‍यास के गुरुमंत्र से तैयार करो।

इन दस्तावेज़ों को करना होगा अपडेट

परीक्षा शुल्क: मुख्य परीक्षा में भाग लेने के लिए ₹200 का शुल्क जमा करना अनिवार्य होगा। हालांकि, महिला, दिव्यांग, अनुसूचित जाति (SC) और अनुसूचित जनजाति (ST) वर्ग के उम्मीदवारों को शुल्क से छूट दी गई है।

यहां देखें यूपीएससी प्री का रिजल्‍ट

सुविधा प्रमाणपत्र: स्क्राइब की आवश्यकता, विशेष उपकरण, या बड़े फॉन्ट में प्रश्नपत्र जैसी सुविधाओं के लिए संबंधित प्रमाणपत्र प्रस्तुत करने होंगे।

नाम से संबंधित दस्तावेज़: यदि किसी उम्मीदवार ने मैट्रिकुलेशन के बाद नाम बदल लिया है, या आवेदन में दिया गया नाम शैक्षणिक प्रमाणपत्रों से मेल नहीं खाता है, तो उन्हें नाम परिवर्तन की राजपत्र अधिसूचना प्रस्तुत करनी होगी।

रिजल्ट पर रोक वाले रोल नंबर

चार उम्मीदवारों - 7004555, 6305469, 6413314 और 6610122 - के परिणाम कानूनी मामलों के चलते अस्थायी रूप से रोक दिए गए हैं।

अंकों और कटऑफ की घोषणा कब होगी?

UPSC ने यह भी स्पष्ट किया है कि अंक, कटऑफ अंक और उत्तर कुंजी की घोषणा मुख्य परीक्षा और भारतीय वन सेवा परीक्षा 2025 की संपूर्ण प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद ही आयोग की आधिकारिक वेबसाइट https://upsc.gov.in पर की जाएगी।

हेल्पलाइन और संपर्क सुविधा

उम्मीदवार अपने परिणाम या प्रक्रिया से संबंधित किसी भी जानकारी या स्पष्टीकरण के लिए UPSC सुविधा केंद्र से संपर्क कर सकते हैं। यह केंद्र आयोग कार्यालय परिसर में, धौलपुर हाउस, शाहजहां रोड, नई दिल्ली स्थित है। उम्मीदवार व्यक्तिगत रूप से या फोन नंबर 011-23385271, 011-23098543 या 011-23381125 पर कार्यदिवसों में सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक संपर्क कर सकते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+