UPSC Exam : CSE/IFS 2023 के लिए फॉर्म भरने की तारीखों का ऐलान, नोटिफिकेशन जारी, 28 को प्रारंभिक परीक्षा
संघ लोक सेवा आयोग की परीक्षा (UPSC Exam) की तैयारियों में जुटे छात्रों के लिए फॉर्म भरने का समय आ गया है। जानिए कैसे भरे जाएंगे फॉर्म, कब होगी यूपीएससी की परीक्षा

UPSC Exam के लिए संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) का नोटिफिकेशन जारी हो गया है। सिविल सर्विस परीक्षा (CSE) 2023 और इंडियन फॉरेस्ट सर्विस (ISF) के लिए एग्जान फॉर्म भरने का प्रोसेस जानने के लिए संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की वेबसाइट पर विजिट किया जा सकता है। बता दें कि सिविल सर्विस परीक्षा को इंडियन एडमिनिस्ट्रेशन सर्विस एग्जाम (UPSC IAS 2023) भी कहा जाता है।
UPSC CSE/IFS Notification 2023 में आयोग ने बताया है कि यूपीएससी सिविल सर्विस प्रीलिम्स एग्जाम 28 मई 2023 (रविवार) को आयोजित किया जाएगा। आयोग की तरफ से जारी यूपीएससी एग्जाम कैलेंडर के अनुसार यूपीएससी के लिए ऑनलाइन आवेदन एक फरवरी से शुरू होगा। उम्मीदवार यूपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट upsconline.nic.in पर ऑनलाइन एप्लीकेशन कर सकते हैं। फॉर्म भरने और फीस जमा करने की लास्ट डेट 21 फरवरी 2023 है।

आवेदन के लिए जरूरी पात्रता
संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) सिविल सर्विस परीक्षा के आवेदक को किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से स्नातक पास होना जरूरी है। ग्रेजुएट डिग्री के अलावा आयु सीमा भी जरूरी शर्त है। एक अगस्त, 2023 को आवेदक कम से कम 21 वर्ष और अधिकतम 32 वर्ष के बीच का होना चाहिए। रिजर्वेशन का लाभ लेने वाले एप्लिकेंट को सरकारी मानदंड के अनुसार अधिकतम आयु सीमा में कुछ छूट मिलेगी। आवेदन करने के 5 आसान स्टेप जानिए--
- यूपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट- upsc.gov.in पर जाने के बाद 'One Time Registration (OTR) for Examinations' लिंक पर क्लिक करें।
- फॉर्म में जरूरी डिटेल्स भरने के बाद रजिस्ट्रेशन का प्रोसेस पूरा करें।
- ई-मेल पर लॉग-इन करने का विवरण आएगा। रजिस्ट्रेशन आईडी और पासवर्ड की मदद से लॉग इन करने के बाद फॉर्म का विवरण भरें।
- एप्लीकेशन फॉर्म में जरूरी डिटेल भरने के बाद फीस जमा कर जरूरी डॉक्यूमेंट अपलोड करें।
- फाइनल फॉर्म सब्मिट करने के बाद पीडीएफ फाइल सेव करें। जरूरी समझें तो हार्ड कॉपी प्रिंट भी कर सकते हैं।
गौरतलब है कि सिविल सेवक बनने से पहले आवेदकों को प्रीलिम्स, मेन्स और इंटरव्यू के प्रोसेस से गुजरना होता है। जरूरी योग्यता, नियम और शर्तों के बारे में और अधिक जानकारी के लिए विस्तृत नोटिफिकेशन देखने की सलाह दी जाती है। यूपीएससी परीक्षा 2023 से जुड़ी किसी भी अपडेट के लिए यूपीएससी वेबसाइट पर विजिट करें।












Click it and Unblock the Notifications