36 लाख का पैकेज छोड़ा, तीन बार में भी नहीं मिली सफलता, जानिये UPSC में 135वीं रैंक पाने वाले रोबिन की कहानी

Robin Bansal 135 Rank in UPSC Result 2023: इस बार UPSC CSE में रोबिन बंसल ने 135वीं रैंक प्राप्त की है। अपने सपनों के पीछे भागने के लिए रॉबिन ने 36 लाख रुपये का पैकेज छोड़ा।

Robin Bansal

UPSC CSE 2022 Robin Bansal: हाल ही में सिविल परीक्षा के परिणाम घोषित हुए हैं। परिणाम सामने आने के बाद से ही परीक्षा में परचम लहराने वालों के घर बधाईयों को तांता लगा हुआ है। इस कड़ी में लहरागागा के रोबिन बंसल ने 135 वीं रैंक हासिल की है।

रोबिन बंसल को मिल रही बधाईयां
रोबिन बंसल ने पूरे इलाके का नाम रोशन किया, जिसके बाद लहरागागा के विधायक वरिंदर गोयल और पूर्व वित्त मंत्री परमिंदर सिंह ढींढसा ने घर पहुंचकर उन्हें और उनके परिवार को बधाईयां दीं।

इतना आसान नहीं था पहुंचना
आज हर ओर से मिल रही बधाईयों और यूपीएससी में इस रैंक को पाना इतना भी आसान नहीं था। रोबिन को ये सफलता तीन बार असफल होने के बाद मिली। रोबिन की जिद इतनी ज्यादा थी कि सफलता ने आखिरकार घुटने टेक दिए। लगातार अपनी मंजिल को पाने के लिए कोशिश कर रहे रोबिन ने सिविल परीक्षा परिणाम 2022 में 135वां रैंक हासिल किया है।

36 लाख रुपये की नौकरी छोड़ी
रोबिन के पिता विजय बंसल ने आजतक संग बातचीत में बताया कि IIT में रोबिन को 36 लाख रुपये का पैकेज मिला था। एक साल तक रोबिन ने नौकरी भी की लेकिन फिर UPSC की तैयारी के लिए नौकरी छोड़ दी। रोबिन की बहन एलिजा बंसल साल 2018 के AIIMS की परीक्षा में टॉपर रह चुकी हैं। ऐसे में अब भाई की सफलता के बाद घर में खुशियों का माहौल बना हुआ है।

तीन बार फेल होने पर भी नहीं हारेरोबिन इससे पहले तीन बार मेन्स क्लीयर कर चुके थे। अब जाकर चौथे अटेम्प्ट में उन्हें सफलता मिली। रोबिन बताते हैं कि वे आईपीएस अधिकारी बनकर पुलिस की डंडे की नीति को प्यार में बदलना चाहते हैं। रोबिन ने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता, शिक्षकों, शुभचिंतकों और भगवान को दिया है।

बताते चलें कि इस बार UPSC CSE 2022 में 933 कैंडिडेट्स का सिलेक्शन हुआ है। इसमें 613 पुरुष और 320 महिला कैंडिडेट्स हैं। 345 कैंडिडेट्स जनरल कैटेगरी के हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+