सी-सैट विवाद: टाली जा सकती है प्री-परीक्षा

सूत्रों की मानें तो मुद्दे को लेकर पीएमओ लगातार यूपीएससी के संपर्क में है। चौंकाने वाली बात है कि यूपीएससी की प्री-परीक्षा 24 अगस्त को होनी है और छात्रों को प्रवेश-पत्र भी भेजे जा चुके हैं।
पढ़ें- गूगल पर 'गूगल' करने की तैयारी
प्री-परीक्षा में सीसैट खत्म करने की मांग को लेकर देशभर में सिविल सेवा की तैयारी कर रहे छात्रों का प्रदर्शन जारी है। दिल्ली में छात्रों ने यूपीएससी भवन पर पहुंचकर अपने एडमिट कार्ड जलाए और सीसैट खत्म करने की मांग भी की है।
विरोध-प्रदर्शन के बीच मुद्दे पर सियासत भी तेज हो गई है। सीसैट हटाने की मांग को लेकर दिल्ली के मुखर्जी नगर में धरना दे रहे छात्रों का एक प्रतिनिधिमंडल कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी से भी मिला है। कई अन्य नेताअों से मिलकर भी छात्र इस मसले को जल्द सुलझाने की गुहार लगा चुके हैं।












Click it and Unblock the Notifications