यूपीएससी: रिपोर्ट में सी-सैट पर किसी तरह के बदलाव की सिफारिश नहीं!

upsc c-sat
नई दिल्ली। छात्रों के भविष्य पर लटक रही यूपीएससी-सी-सैट तलवार अभी वहीं की वहीं बनी हुई है। सी-सैट के मुद्दे के हल के लिए सरकार के निर्णय की मांग को लेकर कांग्रेस सहित विभिन्न विपक्षी दलों के सदस्यों ने राज्यसभा में जमकर हंगामा किया। मामले को लेकर तीन बार सदन की कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी।

सिविल सर्विस एप्टीट्यूड टेस्ट पर कमेटी ने अपनी रिपोर्ट सरकार को सौंप दी है और विपक्ष जानना चाह रहा है कि रिपोर्ट पर सरकार क्या कार्रवाई कर रही है। सूत्रों की मानें तो कमेटी ने अपनी रिपोर्ट में सीसैट में बदलाव की सिफारिश नहीं की है।

पढ़ें- दिल्ली के 'राज ठाकरे'

केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने राज्यसभा में कहा सरकार यूपीएससी परीक्षा के भाषा से संबंधित मुद्दे का उचित समाधान जल्द ढूंढ निकालेगी। सिंह ने कहा कि हमें इस मामले से संबंधित समिति की रिपोर्ट प्राप्त हुई है और हम इसका अध्ययन कर रहे हैं।

समिति ने गुरुवार को केंद्र सरकार को अपनी रिपोर्ट सौंपी थी। केंद्रीय मंत्री का यह बयान इस मुद्दे पर विभिन्न सांसदों की ओर से चिंता जताए जाने और इस पर तुरंत कोई कदम उठाने की मांग करने के बाद आया।

जेडीयू के शरद यादव ने कहा कि सरकार ने एक सप्ताह में इस मुद्दे को सुलझाने की बात कही थी। इस मुद्दे पर गौर करने के लिए गठित वर्मा समिति ने अपनी रिपोर्ट अब दे दी है, आखिर कब तक छात्र अपनी मांग को लेकर आंदोलन करते रहेंगे और सरकार कब उनकी सुध लेगी। कई और दलों ने मुद्दे को उठाकर सदन की कार्यवाही में बाधा पहुंचाई।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+