कांग्रेस बोली, दो तरह के नोट छापकर मोदी सरकार ने किया बड़ा स्कैम, राज्यसभा में उठा मुद्दा
कांग्रेस नेता कपिल सिब्बल में राज्यसभा में अपने साथ एक ही नोट की दो तरह की फोटोकॉपी दिखाई और सरकार को नोटछपाई के मुद्दे पर जमकर घेरा। कांग्रेस सांसद ने कहा कि रिजर्व बैंक दो तरह के नोट छाप रहा है
नई दिल्ली। राज्यसभा में कांग्रेस ने नोट छपाई के मुद्दे पर जमकर घेरा। कांग्रेस ने आरोप लगाया कि सरकार एक ही डिनोमिनेशन के दो अलग-अलग प्रकार के नोट छाप रही है। कांग्रेस नेता कपिल सिब्बल ने कहा कि आखिर केंद्र सरकार ने नोटबंदी क्यों की थी इसका भी खुलासा हो गया है। कांग्रेस ने कहा कि एक ही करेंसी को दो तरीके से छापकर सरकार ने सदी का सबसे बड़ा स्कैम किया है।

कांग्रेस नेता कपिल सिब्बल में राज्यसभा में अपने साथ एक ही नोट की दो तरह की फोटोकॉपी दिखाई और सरकार को नोटछपाई के मुद्दे पर जमकर घेरा। कांग्रेस सांसद ने कहा कि रिजर्व बैंक दो तरह के नोट छाप रहा है जिनकी साइज और फीचर एक दूसरे से अलग है, इन नोटों की डिजाइनिंग भी अलग-अलग तरीके से की गई है। जिसके बाद सदन में मौजूद कांग्रेस ने नेताओं ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।
विपक्ष की ओर से नेता सदन गुलाम नबी आजाद ने कहा कि यह इस सदी का सबसे बड़ा घोटाला है। दो किस्म के हजार के नोट और दो किस्म के पांच सौ के नोट छापे गए हैं। एक पार्टी चलाए और एक सरकार चलाए। आजाद ने कहा, 'इतनी भ्रष्ट सरकार को पांच मिनट भी सत्ता में रहने का हक नहीं है।'
कांग्रेस की तरफ से दो तरह की नोटछपाई का मुद्दा उठाए जाने के बाद जेडीयू सांसद शरद यादव ने कहा कि ये बहुत बड़ा मामला है सरकार को इस पर जवाब देना होगा। एक ही मूल्य के दो तरह के नोट नहीं छापे जा सकते।
विपक्षी सांसदों की तरफ से जारी हंगामे के बीच केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने कहा कि कांग्रेस बेबुनियाद आरेप लगा रही है। फिर वित्त मंत्री अरुण जेटली ने विपक्ष पर शून्य काल का वक्त बर्बाद करने का आरोप लगाया।












Click it and Unblock the Notifications