चुनाव नतीजों के बाद लोकसभा और राज्यसभा में विपक्ष का हंगामा

राज्यसभा में कांग्रेस ने पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह पर गुजरात चुनाव प्रचार के दौरान पीएम नरेंद्र मोदी के लगाए गए आरोपों को लेकर सरकार पर हमला बोला।

नई दिल्ली। गुजरात और हिमाचल प्रदेश के चुनावी नतीजों के बाद मंगलवार को संसद के दोनों सदनों में जमकर हंगामा हुआ। लोकसभा में जहां दागी नेताओं के लिए स्पेशल कोर्ट बनाने के मुद्दे पर विपक्ष ने हंगामा किया। वहीं राज्यसभा में कांग्रेस ने पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह पर गुजरात चुनाव प्रचार के दौरान पीएम नरेंद्र मोदी के लगाए गए आरोपों को लेकर सरकार पर हमला बोला। कांग्रेस नेता गुलाम नबी आजाद ने कहा कि पूर्व पीएम मनमोहन सिंह की ईमानदारी और देशभक्ति पर सवाल खड़े किए गए हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सदन में आएं और इन आरोपों को सिद्ध करें। इसपर वित्त मंत्री अरुण जेटली ने कहा कि वो विपक्ष के नेता समेत अपने सभी सहयोगियों को चर्चा के लिए बुलाएंगे और इस मुद्दे का समाधान करने की कोशिश करेंगे।

parliament

आपको बता दें कि गुजरात चुनाव के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मणिशंकर अय्यर के घर हुई एक बैठक को मुद्दा बनाते हुए पूर्व पीएम मनमोहन सिंह पर आरोप लगाया था कि पाकिस्तान के साथ मिलकर भाजपा को गुजरात चुनाव हराने की साजिश रची जा रही है। इसे लेकर मनमोहन सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर चुनाव जीतने के लिए झूठ फैलाने का आरोप लगाया। इसी मुद्दे को लेकर कांग्रेस पीएम नरेंद्र मोदी से माफी मांगने की मांग कर रही है।

इस बात के कयास पहले से ही लगाए गए थे कि शीतकालीन सत्र पर गुजरात और हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव के नतीजों का भी असर पड़ेगा। चुनाव के कारण करीब एक महीना देर से बुलाए गए इस सत्र की अवधि थोड़ी कम ही होगी। पिछले शीतकालीन सत्र के 21 दिवसीय कामकाज के मुकाबले इस सत्र में 14 दिन ही कामकाज होगा। इस सत्र में सरकार पर हमला करने के लिए विपक्ष अर्थव्यवस्था, कृषि क्षेत्र की बदतर हालत, जीएसटी और प्रवर्तन एजेंसियों के कथित दुरुपयोग का मुद्दा उठा सकता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+