Manipur की घटना पर संसद में भारी हंगामा, राजनाथ बोले- 'इतने बड़े मामले पर भी विपक्ष गंभीर नहीं'

Manipur Incident: मणिपुर की घटना को लेकर आज संसद में भारी हंगामा देखने को मिला है। लोकसभा में विपक्ष के भारी हंगामे के बीच रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने विपक्ष पर बड़ा आरोप लगाते हुए कहा कि मणिपुर जैसे संवेदनशील मसले पर भी विपक्ष गंभीर नहीं है।

राजनाथ सिंह ने कहा कि मणिपुर की यह घटना बेहद गंभीर है। इसकी गंभीरता को समझते हुए प्रधानमंत्री ने स्वयं ही यह कहा है कि मणिपुर में जो कुछ हुआ है उससे पूरा देश शर्मसार है। जहां तक कि मणिपुर की घटनाओं को लेकर कठोर से कठोर कार्रवाई किए जाने की बात है वह प्रधानमंत्री ने खुद कहा है।

rajnath singh

राजनाथ सिंह ने कहा कि हम चाहते हैं कि मणिपुर की घटनाओं पर चर्चा होनी चाहिएए। लेकिन मैं देख रहा हूं कि कुछ राजनीतिक दल ऐसे हैं जो ऐसी स्थिति पैदा करना चाहते हैं कि मणिपुर मामले पर चर्चा ना हो।

मैं यह स्पष्ट रूप से यह आरोप लगाना चाहता हूं कि मणिपुर की घटना को लेकर प्रतिपक्ष को जितना गंभीर होना चाहिए उतना गंभीर नहीं है। मणिपुर मसले पर चर्चा होना चाहिए, मणिपुर की घटना को प्रतिपक्ष में गंभीरता से ले।जिस वक्त राजनाथ सिंह सदन में बोल रहे थे उस वक्त विपक्ष की ओर से जमकर नारेबाजी की जा रही थी। इस दौरान नाराज राजनाथ सिंह ने कहा कि मैं देख रहा हूं कि ऐसी परिस्थितियां पैदा करने की कोशिश हो रही है ताकि सदन में इसपर चर्चा ना हो।

इस बीच लोकसभा स्पीकर ओम बिड़ला ने विपक्ष के सांसदों को शांत करने की कोशिश की लेकिन हंगाम थमने का नाम नहीं लिया। जिसके बाद सदन की कार्रवाई को लोकसभा स्पीकर को स्थगित करनी पड़ी

गौर करने वाली बात है कि मणिपुर में जिस तरह से दो महिलाओं को नग्न करके परेड कराने का वीडियो सामने आया था उसके बाद विपक्ष लगातार इस मसले पर सरकार को घेर रहा है। प्रदेश के मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह को बर्खास्त करने की भी मांग उठ रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+