नोटबंदी पर भारी हंगामा, लोकसभा-राज्यसभा कल तक के लिए स्थगित
राज्यसभा में विपक्ष पर निशाना साधते हुए मुख्तार अब्बास नकवी ने कहा कि ये केवल सुनना चाहते हैं सुनाना नहीं चाहते।
नई दिल्ली। नोटबंदी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बयान को लेकर संसद के दोनों सदनों में हंगामा हुआ। काले धन पर दिए गए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बयान के बाद विपक्ष उनसे माफी का मांग कर रहा है।

- भारी हंगामे के चलते राज्यसभा की कार्यवाही कल 11 बजे तक के लिए स्थगित
- दिक्कत यही है कि ये सुनना नहीं चाहते बस सुनाना चाहते हैं: मुख्तार अब्बास नकवी
- यह पहली बार है कि प्रधानमंत्री प्रोटोकॉल का ही पालन नहीं कर रहे: गुलाम नबी आजाद
- अगर पीएम एक बड़ी घोषणा करते हैं तो प्रोटोकॉल के तहत पीएम को संसद के पहले ही दिन बयान देना चाहिए: गुलाब नबी आजाद
- नोटबंदी पर भारी हंगामा, लोकसभा की कार्यवाही दिनभर के लिए स्थगित
- अरुण जेटली ने लोकसभा में पेश किया इनकम टैक्स में संशोधन का प्रस्ताव
- नोटबंदी पर भारी हंगामा, लोकसभा 2 बजे तक के लिए स्थगित
- अगर आप चाहते हैं तो पीएम लोकसभा में आएंगे और जरूरत पड़ने पर हस्तक्षेप भी करेंगे: राजनाथ सिंह
- हम बहस के लिए तैयार हैं, हमारी ईमानदारी पर शक मत कीजिए: गृह मंत्री राजनाथ सिंह
- संसद में गतिरोध तभी खत्म होगा, जब पीएम सदन में आकर चर्चा में भाग लेंगे: मल्लिकार्जुन खड़गे
- नोटबंदी के बाद अभी तक 70 लोगों की मौत हो चुकी है: लोकसभा में मल्लिकार्जुन खड़गे
- नोटबंदी पर हंगामे के चलते राज्यसभा की कार्यवाही 2 बजे तक स्थगित
- भारत बंद के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जिम्मेदार हैं: गुलाम नबी आजाद
- नोटबंदी को लेकर संसद में गांधी प्रतिमा पर राहुल गांधी का विरोध प्रदर्शन
- नोटबंदी पर हंगामे के चलते लोकसभा की कार्यवाही 12 बजे तक स्थगित
- भारी हंगामे के बीच राज्यसभा की कार्यवाही 30 मिनट के लिए स्थगित
- राज्यसभा में विपक्ष का भारी हंगामा, पीएम मोदी से माफी की मांग
- पीएम सदन में आएं और हमें जवाब दें: राहुल गांधी
- पीएम की नोटबंदी से पहले ही भारत बंद पड़ा है: मायावती
- भाजपा कह रही है कि विपक्ष ने भारत बंद बुलाया है: बसपा सुप्रीमो मायावती
- भारी हंगामे के साथ राज्यसभा में नारेबाजी शुरू












Click it and Unblock the Notifications