भारी हंगामे के बीच राज्यसभा-लोकसभा की कार्यवाही कल तक के लिए स्थगित
16 नवंबर से शुरू हुए संसद के शीतकालीन सत्र में नोटबंदी को लेकर चल रहे हंगामे के कारण अभी तक एक भी दिन कार्यवाही ठीक से नहीं हुई है।
नई दिल्ली। नोटबंदी पर छिड़ा सियासी संग्राम थमने का नाम नहीं ले रहा है। कालेधन को लेकर दिए गए प्रधानमंत्री नरेंद्र के बयान पर विपक्ष का पारा चढ़ा हुआ है। विपक्ष लगातार प्रधानमंत्री को सदन में बुलाने की माफी मांगने की मांग कर रहा है।

- लोकसभा की कार्यवाही कल सुबह 11 बजे तक के लिए स्थगित
- कराधान कानून (द्वितीय संशोधन) विधेयक 2016 लोकसभा में पास
- राज्यसभा की कार्यवाही कल 11 बजे तक के लिए स्थगित
- राज्यसभा में नारेबाजी, पीएम को बुलाने की मांग
- लोकसभा की कार्यवाही 2:30 बजे तक स्थगित
- नोटबंदी के मुददे पर लोकसभा में विपक्ष का भारी हंगामा
- राज्यसभा में भारी हंगामा, कार्यवाही 2 बजे तक के लिए स्थगित
- राज्यसभा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ विपक्ष की नारेबाजी
- लोकसभा में भी नोटबंदी को लेकर हंगामा, कार्यवाही 11:30 बजे तक स्थगित
- राज्यसभा में नोटबंदी के मुद्दे पर हंगामा, कार्यवाही 12 बजे तक स्थगित
- भारी हंगामे के साथ शुरू हुई संसद के दोनों सदनों की कार्यवाही
- संसद में विपक्ष के नेताओं की बैठक, नोटबंदी के मुद्दे पर चर्चा












Click it and Unblock the Notifications