गुजरात: ऊंची जाति के लोगों ने रोकी दलित महिला की शवयात्रा, विरोध पर बेटे को पीटा, 12 पर एफआईआर
नई दिल्ली। गुजरात में दलित महिला के अंतिम संस्कार के दौरान तनाव बढ़ गया है, जिसकी वजह से महिला के शव को अंतिम संस्कार के लिए ले जाने के लिए पुलिस सुरक्षा मुहैया करानी पड़ी है। यह घटना गुजरात के पंचमहल जिले के नानी पिंगली गांव की है, यहां शनिवार को अगड़ी जाति दरबार समुदाय के लोगों ने महिला की शव यात्रा का विरोध किया, उनका कहना था कि दलित इस पारंपरिक रास्ते से होकर शव को नहीं ले जा सकते हैं। जिसके बाद महिला के बेटे दिनेश की शिकायत के आधार पर पुलिस ने 12 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है।

तमाम आरोपियों के खिलाफ यह एफआईआर कालोल पुलिस स्टेशन में दर्ज कराई गई है। पुलिस ने यह एफआईआर गंगा की मौत के बाद उनके अंतिम संस्कार का विरोध कर रहे लोगों के खिलाफ दर्ज की है, महिला की मौत हार्ट अटैक की वजह से हुई है। एफआईआर के अनुसार जब महिला का शव दरबार समुदाय के बीच से होकर गुजर रहा था तो कुछ लोगों ने शव को आगे जाने से रोक दिया। आरोप है कि इन लोगों ने दिनेश की पिटाई की और उसे जातिसूचक शब्द कहें। पंचमहल के एसपी का कहना है कि हमने शिकायत मिली है कि दलितों को ट्रेडिशनल रूट से शव को नहीं ले जाने दिया गया, जिसके बाद तुरंत पुलिस टीम को मौके पर भेजा गया, जिसके बाद अंतिम संस्कार कराया गया
पुलिस ने जिन 12 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है उसमे किरनसिंह सोलंकी, बेटा देवेंद्रसिंह सोलंकी और 10 अन्य लोग शामिल हैं। इन लोगों के खिलाफ शेड्यूल कास्ट एंड शेड्युल ट्राइब एक्ट व आईपीसी की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। एसपी ने बताया कि घटना के बाद दिनेश के घर पर पुलिस बल को तैनात कर दिया है।
इसे भी पढ़ें- कासगंज के बाद अब गंजडुंडवारा में हिंसा भड़काने की साजिश, जलाया धर्मस्थल का दरवाजा












Click it and Unblock the Notifications