बिहार: उपवास पर बैठे नीतीश कुमार पर जमकर बरसे उपेंद्र कुशवाहा

पटना। राष्ट्रीय लोक समता पार्टी (आरएलएसपी) के अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री उपेंद्र कुशवाहा ने शनिवार को औरंगबाद में उपवास पर बैठकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर जमकर हमला बोला। औरंगाबाद के देवकुंड में केंद्रीय विद्यालय के लिए जमीन मुहैया नहीं कराए जाने का आरोप लगाते हुए कुशवाहा अपने कार्यकर्ताओं के साथ यहां एक दिवसीय उपवास पर बैठे और नीतीश सरकार पर निशाना साधा।

बिहार:उपवास पर बैठे नीतिश कुमार पर जमकर बरसे उपेंद्र कुशवाहा


मोदी सरकार में एचआरडी राज्यमंत्री कुशवाह ने आरोप लगाया कि उन्होंने जिले के देवकुंड इलाके में स्कूल की स्थापना के लिए जमीन के लिए अनुरोध चार महीने पहले राज्य सरकार को भेजा गया था, लेकिन अब तक इस संबंध में कोई रास्ता तैयार तैयार हो पाया है।

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार के गैर-सहकारी दृष्टिकोण के कारण केन्द्रीय विद्यालय परियोजना यहां फंस गई है। कुशवाहा ने कहा कि नवादा जिले में भी ऐसा ही मामला है, जिसके लिए हम रविवार को उपवास पर बैठेंगे।

उन्होंने कहा कि बिहार सरकार ने जमीन के अनुदान के लिए "बहुत अव्यवहारिक" मांग की है। कुशवाहा ने कहा कि सरकार का प्रावधान है कि कि स्कूलों में राज्य के 75 प्रतिशत छात्र होना चाहिए। कुशवाहा ने आगे कहा कि अगर हम यहां इस तरह के एक प्रावधान के लिए सहमत हैं, तो हमें अन्य राज्यों में भी इसी तरह के प्रावधानों के लिए अपनी सहमति देना होगा।

उन्होंने आरोप लगाया कि इन केंद्रीय विद्यालयों में बिहार के ही बच्चे पढ़ते लेकिन इसका श्रेय कुशवाहा को नहीं मिले, इस कारण इन विद्यालयों के लिए बिहार सरकार जमीन उपलब्ध नहीं करा रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+