यूपी: शिया बोर्ड का आदेश, 15 अगस्त पर मदरसों में 'भारत माता की जय' बोलना ही होगा
लखनऊ। उत्तर प्रदेश शिया सेंट्रल वक्फ बोर्ड के तहत आने वाले सभी मदरसों को आदेश दिया गया है कि वे 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रमों में तिरंगा फहराने के बाद 'भारत माता की जय' के नारे लगाएं। वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष वसीम रिजवी ने कहा, 'शिया वक्फ बोर्ड ने आदेश जारी किया है, जिसके तहत 15 अगस्त को वक्फ बोर्ड की संपत्ति पर आयोजित किए गए किसी भी कार्यक्रम में राष्ट्रगान के बाद भारत माता की जय बोलना अनिवार्य होगा। जो भी इस आदेश का पालन नहीं करेगा, उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।'

रिजवी ने बताया कि शिया वक्फ बोर्ड के अंतर्गत करीब 1500 मदरसा और स्कूल चल रहे हैं। इन सभी इस आदेश का पालन करना ही होगा। दूसरी ओर यूपी सरकार के अल्पसंख्यक कल्याण मामलों के मंत्री लक्ष्मी नारायण चौधरी ने प्रदेश के सभी मदरसों को पिछले साल की तरह इस बार भी 15 अगस्त का कार्यक्रम जारी किया है।
हालांकि, इस कार्यक्रम में एक बदलाव किया गया। इस बार वीडियोग्राफी को अनिवार्य नहीं रखा गया है। पिछले मदरसों में आयोजित स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम की वीडियोग्राफी को बाध्य किया गया था। कार्यक्रम के अनुसार 15 अगस्त की सुबह 8 बजे मदरसों में झंडारोहण और राष्ट्रगान होगा। इसके बाद 8 बजकर 10 मिनट पर स्वतंत्रता संग्राम के शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की जाएगी












Click it and Unblock the Notifications