शिया वक्फ बोर्ड ने PM मोदी को लिखा पत्र- मदरसों में पैदा होते हैं आतंकी

नई दिल्ली। यूपी सेंट्रल शिया वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष वसीम रिजवी ने प्रधानमंत्री मोदी और यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र लिखकर मदरसों को मुख्यधारा से जोड़ने की मांग की है। वसीम रिजवी ने कहा कि आज तक इन मदरसों ने देश को एक भी इंजीनियर या डॉक्टर नहीं पैदा किए हैं। कई मदरसों में आतंकी संगठन फंडिग कर रहे हैं। इसकी जांच होनी चाहिए।

कितने मदरसों ने आज तक इंजीनियर पैदा किए

कितने मदरसों ने आज तक इंजीनियर पैदा किए

वसीम रिजवी ने कहा कि कितनों मदरसों ने आज तक इंजीनियर, डॉक्टर और आईएएस अधिकारी पैदा किए हैं? एक ने भी नहीं लेकिन इन मदरसों ने आतंकी जरूर पैदा किए हैं। वसीम रिजवी ने आगे कहा, 'सभी मदरसों को सीबीएसई और आईसीएसई बोर्ड से जोड़ना चाहिए। साथ ही मदरसों में गैर-मुस्लिम छात्रों के लिए भी खोलना चाहिए। धार्मिक शिक्षा वैकल्पिक होनी चाहिए। इससे हमारे देश की शिक्षा व्यवस्था मजबूत होगी। मैंने इस संबंद पीएम मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र लिखा है।'

'मदरसों को आतंकी संगठन करते हैं फंडिग'

'मदरसों को आतंकी संगठन करते हैं फंडिग'

वसीम रिजवी ने अपने पत्र में यह भी आरोप लगाए हैं कि कई मदरसों में बाहर से पैसे आते हैं। कुछ मदरसों को आतंकवादी संगठन भी फंडिग करते हैं। इसकी जांच होनी चाहिए। वसीम रिजवी ने कहा कि कई जगहों महिलाओं को भी बम जेहाद के नाम पर जारी गतिविधियों में शामिल किया जा रहा है। शिमुली और मुर्शिदाबाद में बम बनाने की ट्रेनिंग दी जा रही है जिसकी सरकार को जांच कराना चाहिए।

जोकर हैं वसीम रिजवी- ओवैसी

जोकर हैं वसीम रिजवी- ओवैसी

वहीं असदुद्दीन ओवैसी ने वसीम रिजवी के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए उन्हें जोकर करार दिया है। ओवैसी ने कहा, 'वसीम रिजवी बहुत बड़े जोकर और अवसरवादी इंसान हैं। उन्होंने अपनी आत्मा आरएसएस को बेच दी है। मैं उनके बयान को चुनौती देते हुए कहता हूं कि वे मुझे एक भी ऐसा शिया या सुन्नी मदरसा दिखाए जहां इस तरह की शिक्षा दी जा रही है। अगर उनके पास इसका कोई सबूत है तो उन्हें बयानबाजी करने की जगह गृहमंत्रालय को जाकर सबूत दिखाना चाहिए।'

ये भी पढ़ें- Old Monk रम बनाने वाले कपिल मोहन का निधन, जानिए उनकी सफलता की कहानी
https://hindi.oneindia.com/news/india/rip-kapil-mohan-the-man-behind-old-monk-rum-click-here-know-her-success-story-439698.html

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+