अब चर्चा में SDM ज्योति मौर्या की शादी का कार्ड! आलोक मौर्या को लेकर हुआ चौंकाने वाला खुलासा
SDM Jyoti Maurya: इन दिनों अगर कोई सबसे ज्यादा चर्चा में है तो वो है यूपी की एसडीएम ज्योति मौर्या। 'बेवफा एसडीएम' के मामले में रोज एक से बढ़कर एक नए खुलासे हो रहे हैं। हाल ही में आलोक मौर्या और ज्योति की शादी का कार्ड वायरल हो रहा है।
ज्योति और आलोक की शादी का जो कार्ड वायरल हो रहा है, उसमें आलोक मौर्या को ग्राम पंचायत अधिकारी बताया गया है और परिवार के ज्यादातर लोगों को भी सरकारी नौकरी में बताया गया है।

इतना ही नहीं ज्योति मौर्या को भी शिक्षिका बताया गया है। दावा किया जा रहा है कि शादी का ये कार्ड लड़के वालों की ओर से छपवाया गया है। ज्योति मौर्या की तरफ से कार्ड को लेकर दावा किया जा रहा है कि शादी उन्हें धोखे में रखकर हुई थी। आलौक मौर्य कोई सरकारी अधिकारी नहीं, बल्कि एक सफाईकर्मी था।
सोशल मीडिया पर इस कार्ड की तस्वीर खूब वायरल हो रही है। वायरल होती तस्वीर पर आलोक मौर्य ने भी सफाई दी है। आलोक ने शादी के कार्ड को फर्जी बताकर कहा कि मुझे जानबूझकर फंसाया जा रहा है। आलोक ने कार्ड में दी गई शादी की तारीख को तो सही बताया है लेकिन ये कहा कि ये कार्ड उनके परिवार की तरफ से नहीं छपवाया गया।
बताते चलें कि एसडीएम ज्योति मौर्य और आलोक मौर्य मामले को लेकर सोशल मीडिया दो हिस्सों में बंटा हुआ नजर आ रहा है। एक धड़ा पढ़ा लिखाकर बीवी को एसडीएम बनाने वाले आलोक की तरफदारी कर रहा है तो दूसरा धड़ा एसडीएम बनकर पति को छोड़ देने वाली ज्योति का साथ दे रहा है।
आलोक मौर्या का इल्जाम है कि उसने अपना अच्छा खासा पैसा पत्नी को एसडीएम बनाने में लगा दिया और पद पर बैठकर पत्नी ने अपने रंग दिखाना शुरू कर दिया। बीवी अब आलोक से पीछा छुड़ाना चाहती है और उसका किसी के साथ अफेयर भी चल रहा है। दोनों का लड़ते हुए एक वीडियो भी वायरल हो चुका है।
वहीं दूसरी ओर ज्योति मौर्या का कहना है कि एसडीएम बनने के बाद आलोक और उसका परिवार उससे दहेज की मांग करने लगे। ज्योति का कहना है कि उनकी इमेज को खराब करने की कोशिश की जा रही है। ऐसे में कई लोग ज्योति मौर्या का साथ दे रहे हैं और औरों को पहले पूरा मेटर समझकर किसी नतीजे में आने की हिदायत दे रहे हैं।
कार्ड की बात करें तो आलोक मौर्या ने इस कार्ड को पूरी तरीके से झूठा करार दिया है। आलोक का कहना है कि ये कार्ड सिर्फ मुझे फंसाने के लिए ही छपवाया गया है। क्योंकि जब शादी हुई तो वो अध्यापिका नहीं थी सिर्फ पढ़ाई ही कर रही थी। ऐसे में ये कार्ड पूरी तरीके से झूठा है।












Click it and Unblock the Notifications