RLD नेता मुन्ना सिंह का लखनऊ के पीजीआई में निधन, फूट-फूट कर रोए कार्यकर्ता
लखनऊ। यूपी राष्ट्रीय लोक दल के प्रदेश अध्यक्ष मुन्ना सिंह चौहान का रविवार सुबह करीबन साढ़े चार बजे लखनऊ के पीजीआई में निधन हो गया। डेंगू की शिकायत पर इलाज के लिए उन्हें संजय गांधी आर्युविज्ञान संस्थान में भर्ती कराया गया था।
फैजाबाद के रहने वाले थे मुन्ना सिंह
61 वर्षीय मुन्ना सिंह चौहान का जन्म 5 सितम्बर 1955 को फैजाबाद में हुआ था। फैजाबाद के सोहावल के रहने वाले आरएलडी के प्रदेश अध्यक्ष मुन्ना सिंह चौहान को बीती 27 जुलाई से लगातार बुखार आ रहा था, तब वह चित्रकूट में थे। शनिवार को राजधानी के एक निजी अस्पताल से पीजीआई रेफर किया गया था। पीजीआई में वह वेन्टीलेटर यूनिट में भर्ती थे, जहां उनकी हालत गंभीर बताई जा रही थी।
सीएम अखिलेश यादव ने मुन्ना सिंह को दी श्रद्धांजलि
सूबे के मुखिया अखिलेश यादव मुन्ना सिंह को श्रद्धांजलि देने पहुंचे। सीएम अखिलेश ने कहा प्रदेश ने एक अच्छा नेता खोया है, जो हर दिल के अजीज थे। आपको बताते चलें कि 2005-06 में मुलायम सरकार में मुन्ना सिंह सिचाई मंत्री भी रहे। और साल 2012 में लोक दल के साथ जुड़े।
पार्थिव शरीर को देख छलक पड़े आंसू
विधानसभा के करीब राष्ट्रीय लोकदल के प्रदेश कार्यालय में जब मुन्ना सिंह का पार्थिव शरीर लाया गया तो लोगों की आंखों से खुद ब खुद आंसू छलक पड़े।













Click it and Unblock the Notifications