2017 से पहले मेल-मिलाप-तेज, अजीत सिंह करेंगे साईकिल की सवारी!

मेरठ। उत्तर प्रदेश की राजनीति में गठबंधन के मौसम की हवा चल रही है। इसी मौसम में आरएलडी और समाजवादी पार्टी के बीच की नजदीकी बढ़ गयी है। आरएलडी के अध्यक्ष अजीत सिंह ने सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव से मुलाकात की, जिसके बाद कयास लगाये जा रहे हैं कि अजीत सिंह सपा के टिकट पर राज्यसभा जा सकते हैं।

चुनाव के लिए चंदा इकट्ठा करने में सपा और आप ने सबको छोड़ा पीछे

 Ajit Singh likely to go to Rajya Sabha on the seat of Samajwadi party

एक तरफ जहां अजीत सिंह मुलायम सिंह से मिले तो उनके बेटे जयंत चौधरी ने कांग्रेस के उपाध्यक्ष राहुल गांधी से मुलाकात की। आरएलडी के एक नेता की मानें तो वह सपा से राज्यसभा की सीट की मांग कर सकते हैं। जबकि राज्य में कैबिनेट रैंक की मांग जयंत चौधरी ने की है।

आरएलडी के सूत्र की मानें तो अजीत सिंह सपा से गठबंधन करना चाहते हैं और इसी सिलसिले में उन्होंने मुलायम सिंह से मुलाकात की है। शनिवार को अजीत सिंह ने मुलायम सिंह से मुलाकात की तो रविवार को उन्होंने शिवपाल सिंह यादव से मुलाकात की थी।

आरएलडी के नेता का कहना है कि दोनों नेताओं ने नेताजी से मुलाकात कर नरेंद्र मोदी और मायावती से एकजुट होकर लड़ने को कहा है। उन्होंने कहा कि हालांकि पार्टी अखिलेश की अगुवाई में चुनाव में जायेगी लेकिन हम भी इस गठबंधन के लिए कुछ शर्तें रखेंगे। उन्होंने कहा कि यह गठबंधन बिहार में महागठबंधन से भी बड़ा होगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+