PM के रोड शो पर शत्रुघ्न सिन्हा का ताना-जलेबी खाने वाले नेता हैं तो यह तामझाम क्यों?
भाजपा के सांसद शत्रुघ्न सिन्हा ने पीएम मोदी के वाराणसी रोड शो पर ताना मारते हुए कहा कि पूरा रोडशो सिर्फ उनकी हताशा को दिखा रहा है।
काशी। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी लगातार रैलियां कर रहे हैं। यूपी चुनाव के आखिरी चरण से पहले पीएम मोदी ने पूरी ताकत झोंक दी है। पीएम मोदी ने वाराणसी में विसाल रोड शो किया। रोड शो को लेकर जहां विरोधियों के पसीने छूट गए तो वहीं भाजपा नेता भी पीएम पर निशाना साधने से नहीं चूक रहे है।

वाराणसी में पीएम मोदी के रोड शो को लेकर अब भाजपा सांसद शत्रुघ्न सिन्हा के तंज कसा है। पटना साहिब से भाजपा के सांसद शत्रुघ्न सिन्हा ने पीएम मोदी के वाराणसी रोड शो पर ताना मारते हुए कहा कि पूरा रोडशो सिर्फ उनकी हताशा को दिखा रहा है। उन्होंने रोडशो को तामझाम बताते हुए कहा कि यह एक तरह की हताशा को दिखाता है।
उन्होंने समाचार एजेंसी एएनआई से बात करते हुए शत्रुघ्न सिन्हा ने कहा कि ये किसी किस्म की डेस्परेशन का भी संकेत देता है। उन्होंने कहा कि अगर आप कॉन्फिडेंट हैं और आपके पास स्टार कैंपेनर्स हैं, जलेबी खाने वाले लीडर्स हैं तो तामझाम का क्या मतलब है?आपको बता दें कि शत्रुघ्न सिन्हा से पहले केंद्रीय मंत्री और एनडीए के सहयोगी दल आरएलएसपी प्रमुख उपेंद्र कुशवाहा ने भी पीएम मोदी के रोड शो पर निशाना साधा था।












Click it and Unblock the Notifications