यूपी कैबिनेट मंत्री सुनील भराला ने सोनाक्षी सिन्हा को कहा धनपशु

यूपी कैबिनेट मंत्री सुनील भराला ने सोनाक्षी सिन्हा को कहा धनपशु

नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश में कैबिनेट मंत्री का दर्जा प्राप्त सुनील भराला ने अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा को धनपशु कहा है। सोनाक्षी एक टीवी शो हाल ही में रामायण से जुड़े सवाल का जवाब नहीं दे सकी थीं। इसको लेकर भराला ने कहा कि ये अभिनेत्री इतना भी नहीं जानतीं कि हनुमान किसके लिए संजीवनी बूटी लेकर आए थे। ये एक तरह से 'धनपशु' हैं। इनको अपने धर्म की कोई जानकारी नहीं है। सुनील भराला श्रमिक कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष हैं और उनको कैबिनेट मंत्री का दर्जा प्राप्त है।

up minister sunil bharala sonakshi sinhas kbc ramayana sanjeevni buti

सोनाक्षी सिन्हा पर गुस्सा दिखाते हुए सुनील भराला ने कहा कि ये फिल्मी दुनिया के लोग लोग सिर्फ पैसे के पीछे भागते हैं। इन्हें सिर्फ पैसा कमाने और खुद पर इसे खर्च करने का पता है। अपने इतिहास और भगवान के बारे में कोई जानकारी नहीं है। ना ही इनके पास सीखने का वक्त है और ना ही ये जानना चाहते हैं। इससे दुखद और कुछ नहीं हो सकता। ये धनपशु हैं।

बता दें कि सोनाक्षी सिन्हा हाल ही में क्विज शो केबीसी में राजस्थान की रूमा देवी की मदद के लिए पहुंची थीं। यहां उनसे रामायण से संबंधित एक सवाल किया गया था कि हनुमान किसके लिए संजीवनी बूटी लेकर आए थे। सोनाक्षी इसका जवाब नहीं दे सकी थीं। रामायण के पात्रों की लोकप्रियता और आमजन में इन पात्रों के लिए श्रद्धा को देखते हुए सोनाक्षी को इस बात का पता ना होने पर सोशल मीडिया पर भी उनको काफी ट्रोल किया गया था। अब उत्तर प्रदेश के मंत्री सुनील भराला ने इस पर बयान दिया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+