Lekhpal Result: गजब है बाप-बेटी की ये जोड़ी, एक साथ दोनों ने दी लेखपाल की परीक्षा और रिजल्ट आया तो...
Up Lekhpal story: कई कहानियां ऐसी होती हैं, जो अपने आप में किसी प्रेरणा से कम नहीं होतीं। ऐसी ही एक कहानी एक बाप-बेटी की है, जिन्होंने लेखपाल परीक्षा में साथ ही बाजी मार ली।
पिता पुत्री का चयन जब लेखपाल के पद पर हुआ, तो परिवार में खुशी का कोई ठिकाना ही नहीं रहा। पिता ने भी जब लिस्ट में बेटी के नाम के साथ अपना नाम देखा तो वे भी खुशी से झूम उठे। अब दोनों साथ में लेखपाल की नौकरी करेंगे।

मामला है बल्दीराय तहसील क्षेत्र का, जहां सेना से रिटायर्ड पिता और उनकी बेटी ने ऐसा कारनामा किया कि उनकी जोरों शोरों से चर्चा होने लगी। पिता ने सेना में अपने 28 साल दिए। रिटायर्ड होने के बाद वे हर इंसान की तरह अपने गांव नहीं लौटे। बल्कि बेटी प्रिया त्रिपाठी के साथ लखनऊ में ही बैंकिंग सेक्टर में जाने की तैयारियों में लग गए।
इस दौरान पिता ने पुत्री के साथ एसबीआई पीओ की प्री परीक्षा तो पास कर ली मगर मेन्स में बाजी नहीं मार सके। इसके बाद साल 2021 में उत्तर प्रदेश पुलिस में उप निरीक्षक के पद पर उनका चयन हुआ।
वे बताते हैं कि परिवार के साथ रहने के चलते उन्होंने जॉइनिंग नहीं की। इस दौरान बेटा दीपेंद्र पोस्ट ऑफिस में चयनित हुआ। फिर देर शाम लेखपाल परीक्षा का रिजल्ट आया और फिर बेटी के साथ पिता का नाम भी दिखा तो उनकी खुशी का कोई ठिकाना ही नहीं रहा।
पिता ने अब तमाम युवाओं को यही संदेश दिया है कि फोन में अपना वक्त जाया करने की बजाय किताबों के साथ बिताएं। किताबें आपका वक्त कभी भी बर्बाद नहीं होने देतीं और लंबे समय तक आपको जिंदा रखती हैं। युवा लोगों को चाहिए कि वे अपने सपने के साथ जियें और अपना वक्त बिल्कुल भी बर्बाद ना करें।
जिस तरह से 28 साल सेना में देने के बाद उन्होंने आराम करने की बजाय अपने सपने को जिंदा रखा और उसमें कामयाब भी हुए, ये कहानी वाकई में प्रेरणा से भर देने वाली है।












Click it and Unblock the Notifications