योगी सरकार का फैसला, Locknow के दौरान भी यूपी में खुली रहेंगी शराब की दुकानें

नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश सरकार ने लॉकडाउन के दौरान भी शराब की दुकानों को खुला रखने का ऐलान किया है। उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने शनिवार और रविवार को लॉकडाउन के दौरान भी शराब की दुकानों को खोलने का फैसला किया है। सरकार द्वारा दिए गए निर्देश के मुताबिक कंटेनमेंट जोन के बाहर स्थित शराब की दुकानों को अब शनिवार और रविवार को भी खोला जाएगा।

 UP Govt New Guidelines: Liquor shops outside containment zones to remain open on lockdown on Saturday and Sunday
आपको बता दें कि उत्तर प्रदेस में कोरोना के लगातार बढ़ते मामले के बीच हर हफ्ते शुक्रवार रात 10 बजे से सोमवार सुबह 5 बजे तक लॉकडाउन लगाने का फैसला किया गया। इस दौरान जरूरी सेवाओं के अलावा सभी दुकानों को बंद रखने फैसला किया गया, लेकिन अब सरकार ने आदेश दिया है कि कंटेंटमेंट जोन के बाद सभी शराब की दुकानें लॉकडाउन के दौरान भी खोली जाएगी। आबकारी विभाग द्वारा जारी आदेश में कहा गया है कि लॉकडाउन के दौरान शराब की दुकानें , जो कंटेटमेंट जोन के बाहर हैं रात 10 बजे से रात 9 बजे तक खोली जाएंगी।

यूपी सरकार के इस फैसले पर विपक्ष ने निशाना साधा है। कांग्रेस ने योगी आदित्यनाथ के इस फैसले की रामराज्य से तुलना करते हुए कटाक्ष किया। यूपी कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने कहा कि सरकार कहती है कि सोशल डिस्टेंसिंग का ध्यान नहीं रखेंगे तो करोना हो गया, लेकिन क्या शराब की दुकानों पर जहां सबसे ज्यादा भीड़ होती है, वहां ऐसा करने से कोरोना नहीं होगा?

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+