योगी सरकार का बड़ा फैसला, Lockdown के बीच इन 11 तरह की इंड्रस्ट्रीज में शुरू होगा काम

नई दिल्ली। लॉकडाउन की वजह से देश की अर्थव्यवस्था को रोजाना करोड़ों का नुकसान हो रहा है। देश की आर्थिक स्थिति पर असर पड़ रहे हैं। लॉकडाउन की वजह से जरूरी सेवाएं छोड़कर सब बंद रखा गया है। इस बीच उत्तर प्रदेश सरकार ने बड़ा फैसला लेते हुए 11 तरह की इंड्रस्ट्रीज में काम दोबारा से शुरू करने का फैसला किया है। उत्तर प्रदेश सरकार ने आवश्यक सेवाओं के साथ 11 तरह के उद्योगों को सशर्त चलाने की अनुमति दे दी है। इन कंरनियों को शर्तों के साथ ये अनुमति मिली है, जिनका पालन उन्हें हर हाल में करना होगा। इन 11 इंडस्ट्रीज के अलावा योगी सरकार शराब की बिक्री भी शुरू करवाने पर विचार कर रही है।

Recommended Video

    Lockdown: Yogi Government का बड़ा फैसला, UP में 11 तरह के उद्योग होंगे शुरू | वनइंडिया हिंदी
     UP Governemnt Big decision: CM Yogi Adityanath allows 11 Types of industries to run During Lockdown.

    • योगी सरकार ने जिन इंडस्ट्रीज को खोलने की अनुमति दी है उनमें स्टील, रिफाइनरी, सीमेंट, रसायन, उर्वरक, गारमेंट इंडस्ट्री, फाउंड्रीज, पेपर, टायर, चीनी मिल और कॉमन एफ्लूएंट ट्रीटमेंट प्लांट में कामकाज जल्द शुरू होगा। हालांकि उन्हें सरकार द्वारा तय की गई शर्तों को मानना होगा । योगी सरकार ने इन कंपनियों को खोलने से पहले मानक तय कर दिए हैं, जिसका पालन करना और उसे सुनिश्चित करना होगा।
    • इसके तहत इन कंपनियों में फर्स्ट फेज में अधिकतम 50% मजदूर ही काम कर सकेंगे। काम सिर्फ फैक्ट्री में होगा, कंपनियां अपना प्रशासनिक कार्यालय नहीं खोल सकेंगी। अगर इन कंपनी की कोई यूनिट हॉटस्पॉट एरिया में है, वो वहां काम बंद रहेगा।
    • शर्ते के मुताबिक कंपनियों को सरकार की गाइडलाइंन का पूरी तरह से पालन करना होगा। औद्योगिक परिसर में सैनिटाइजेशन की उचित व्यवस्था रखनी होगी। श्रमिकों की कारखाने में इंट्री से पहले उन्हें थर्मल स्कैनर से जांच किया जाएगा। यूनिट में सैनेटाइजर, मास्क और पानी का इंतजाम करना होगा।
    • कारखानों में गाइडलाइंस का पालन टीक से हो रहा है या नहीं इसे सुनिश्चित करने की जिम्मेदारी जिला प्रशासन और चिकित्सा विभाग को होगा।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+