अखिलेश यादव ने शेयर की वाजपेयी के साथ की अपनी सबसे यादगार तस्वीर
नई दिल्ली। पूर्व प्रधानमंत्री और भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी को अंतिम विदाई देने देशभर के नेता बीजेपी के पार्टी मुख्यालय पहुंच रहे हैं। इसी क्रम में समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव अटल बिहारी वाजपेयी के अंतिम विदाई देने पहुंचे। अखिलेश ने अपने ट्विटर हैंडल से अटल बिहारी वाजपेयी का साथ एक पुरानी तस्वीर और एक आज की तस्वीर साधा की। अखिलेश यादव ने अटल बिहारी के साथ अपनी सबसे सुनहरी याद को साधा किया।

सदैव अपने दल के सिद्धांतों व अपने दर्शन पर अडिग रहना सिखाया
अखिलेश ने अपनी शादी की एक फोटो शेयर की है। जिसमें वह और डिंपल स्टेज पर खड़े हुए हैं। तत्कालीन प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी उन्हें फूलों का गुलदस्ता भेंट कर रहे हैं। अटल के ठीक पीछे समाजवादी पार्टी के पूर्व अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव खड़े हुए मुस्करा रहे हैं। यह फोटो नंवबर 1999 की है। अटल बिहारी वाजपेयी उस समय देश के प्रधानमंत्री के पद पर आसीन थे।

स्मृति स्थल के नजदीक 4 बजे अंतिम संस्कार
ट्विटर पर फोटो को शेयर करते हुए अखिलेश यादव ने लिखा, स्व. अटल जी ने राजनीति को दलगत राजनीति से ऊपर उठाया, सदैव अपने दल के सिद्धांतों व अपने दर्शन पर अडिग रहना सिखाया, जब भी राजनीति भटकी उसको सही मार्ग दिखाया, विदेशों से मित्रता का पाठ पढ़ाया। अटल जी का जाना भारतीय राजनीति एवं साहित्यिक जगत के मुखरित स्वर का मौन हो जाना है। मौन नमन!

वाजपेयी की अंतिम यात्रा में शामिल होने के लिए दूसरे देशों के नेता भी भारत पहुंचे
वाजपेयी की अंतिम यात्रा में शामिल होने के लिए दूसरे देशों के नेता भी भारत पहुंच रहे हैं। भूटान के किंग जिग्मे खेसर नामग्याल वांगचुक वाजपेयी जी की अंतिम यात्रा में शामिल होने के लिए दिल्ली पहुंचे। इसके अलावा नेपाल के विदेश मंत्री प्रदीप कुमार ग्याली दिल्ली पहुंचे। वो अटल जी के अंतिम संस्कार में नेपाल का प्रतिनिधित्व करेंगे। बांग्लादेश के विदेश मंत्री अबुल हसन महमूद अली दिल्ली पहुंचे। पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेयी के अंतिम संस्कार में होंगे शामिल। श्रीलंका के कार्यवाहक विदेश मंत्री लक्ष्मण किरीला दिल्ली पहुंचे।












Click it and Unblock the Notifications