जानिए यूपी चुनाव में लड़ रहे कितने उम्मीदवारों पर चल रहे हैं केस

इस बार के चुनाव में लड़ रहे कुल 4823 उम्मीदवारों में से 859 ऐसे उम्मीदवार हैं, जिनके खिलाफ आपराधिक केस हैं। इनमें से 704 के खिलाफ गंभीर केस हैं।

लखनऊ। यूपी विधानसभा चुनाव में कुल 1457 करोड़पति चुनाव लड़ रहे हैं। इनमें सबसे अमीर हैं नजीर अहमद जो कांग्रेस के हैं। इनके पास कुल 211 करोड़ रुपए की संपत्ति है। इनके बाद नंबर आता है शाह आलम उर्फ गुड्डू जमाली का जो बसपा के नेता है, जिनके पास 118 करोड़ रुपए की संपत्ति है। इस लिस्ट में तीसरा नाम है सतीश कुमार शर्मा का जो भाजपा के नेता हैं और 114 करोड़ रुपए की संपत्ति के मालिक हैं। ये भी पढ़ें- देश में 30 फीसदी से ज्यादा युवा हैं बेरोजगार, OECD की रिपोर्ट से खुलासा

जानिए यूपी चुनाव में लड़ रहे हैं कितने उम्मीदवारों पर चल रहे हैं केस.

एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक के द्वारा बनाई गई रिपोर्ट के अनुसार कुल 4,823 उम्मीदवारों के विश्लेषण के बाद यह सामने आया है कि इनमें 1457 (30 फीसदी) करोड़पति हैं। वहीं 2012 के विधानसभा चुनावों के दौरान 6590 उम्मीदवारों में से 1319 (20 फीसदी) उम्मीदवार करोड़पति थे। इनमें 335 (84 फीसदी) बसपा के 400 नेताओं में से थे, 302 (79 फीसदी) भाजपा के 383 नेताओं में से थे और 243 (79 फीसदी) समाजवादी पार्टी के 307 नेताओं में से थे। इनके अलावा आरएलडी के 276 नेताओं में से 99 (36 फीसदी), आईएनसीी के 114 नेताओं में से 75 (66 फीसदी), लोक दल के 80 उम्मीदवारों में से (30 फीसदी), पीस पार्टी के 68 उम्मीदवारों में से 17 (25 फीसदी), एनसीपी के 30 उम्मीदवारों में से 3 (30 फीसदी) और 1453 स्वतंत्र उम्मीदवारों में से 182 (13 फीसदी) ऐसे उम्मीदवार थे, जिन्होंने अपनी संपत्ति 1 करोड़ रुपए से अधिक की दिखाई थी। यूपी विधानसभा चुनाव 2017 में चुनाव लड़ रहे उम्मीदवारों की औसत संपत्ति 1.91 करोड़ रुपए है। ये भी पढ़ें- पुराने नोट जमा न करने पर सुप्रीम कोर्ट ने केन्द्र सरकार और RBI को भेजा नोटिस

जानिए यूपी चुनाव में लड़ रहे हैं कितने उम्मीदवारों पर चल रहे हैं केस..

आपराधिक केस
इस बार के चुनाव में लड़ रहे कुल 4823 उम्मीदवारों में से 859 (18 फीसदी) ऐसे उम्मीदवार हैं, जिनके खिलाफ आपराधिक केस हैं। इनमें से 704 (15 फीसदी) उम्मीदवारों के खिलाफ रेप, हत्या, हत्या की कोशिश, अपहरण, महिलाओं के खिलाफ अपराध जैसे कई गंभीर केस हैं। वहीं यूपी विधानसभा चुनाव 2012 में कुल 6,590 उम्मीदवारों में से 1278 (19 फीसदी) उम्मीदवारों के खिलाफ आपराधिक केस हैं। इसमें से 557 (8 फीसदी) के खिलाफ गंभीर केस थे।

जानिए यूपी चुनाव में लड़ रहे हैं कितने उम्मीदवारों पर चल रहे हैं केस...

किस पार्टी में कितने उम्मीदवार हैं आपराधिक केस वाले
बसपा के कुल 400 उम्मीदवारों में से 150 (38 फीसदी), भाजपा के 383 उम्मीदवारों में से 137 (36 फीसदी), सपा के 307 उम्मीदवारों में से 113 (37 फीसदी), आरएलडी के 276 उम्मीदवारों में से 56 (20 फीसदी), आईएनसी के 114 उम्मीदवारों में से 36 (32 फीसदी) और 1453 स्वतंत्र उम्मीदवारों में से 150 (10 फीसदी) ने चुनाव आयोग को दिए हलफनामे में बताया है कि उनके खिलाफ आपराधिक केस चल रहे हैं।

वहीं दूसरी ओर बसपा के 123 (31 फीसदी), भाजपा के 100 (26 फीसदी), सपा के 88 (29 फीसदी), आईएनसी के 25 (22 फीसदी) और 134 (9 फीसदी) स्वतंत्र उम्मीदवार ऐसे हैं जिनके खिलाफ गंभीर मामलों के केस चल रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+