UP EXIT POLL 2022: सपा का दावा, 300 सीट के प्रचंड बहुमत से बनेगी सरकार

सपा ने ट्वीट कर कहा है कि प्रदेश में पार्टी प्रचंड बहुमत के साथ सरकार बनाने जा रही है। पार्टी को ओर कहा है कि 10 मार्च को प्रचंड बहुमत के साथ प्रदेश में सपा की सरकार बनाने जा रही है।

नई दिल्ली, 08 मार्च। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 का परिणाम आने से पहले एक्जिट पोल को लेकर नेता तीखी प्रतिक्रिया दे रहे है। इस बार प्रदेश की अधिकतर विधानसभा सीटों पर भाजपा और सपा की सीधी टक्कर है। सपा ने इस एक्जिट पोल के आंकड़ों से अगल जीत का दावा किया है। समाजवादी पार्टी ने कहा है कि 10 मार्च को प्रचंड बहुमत के साथ प्रदेश में सपा की सरकार बनाने जा रही है।

akhilesh yadav

प्रदेश में योगी सरकार के पांच वर्ष के कार्यकाल के दौरान उपलब्धियों को जनता के बीच गिनाने के बावजूद सपा अपने एजेंडे को लेकर काफी हद तक सफल हुई है। जहां बीजेपी ने अबकी बार 300 पार का नारा दिया तो वहीं अब सपा भी 300 सीटों पर समाजवादी पार्टी की जीत होने का दावा कर रही है। उत्तर प्रदेश विधानसभा का एक्जिट पोल सामने आने के बाद राज्य में भाजपा की बड़ी संख्या में सीटें कम होने का अनुमान लगाया जा रहा है। इन सब के बावजूद भाजपा और उसके सहयोगी दलों को कुल मिलाकर 230 से 240 सीटों पर जीत दर्ज करने का अनुमान लगाया जा है। एक और इस एक्जिट पोल से भाजपा के नेता सहमत नहीं दिख रहे हैं। उनका मानना है कि वह अपने कमिटमेंट 300 पार को पूरा कर रही है। प्रदेश भाजपा प्रचंड बहुमत के साथ सरकार बनाएगी।

वहीं दूसरी ओर एक्जिट पोर सामने आने के बाद समाजवादी पार्टी ने एक ट्वीट किया है। पार्टी के आधिकारिक ट्वीटर अकाउंट से यह ट्वीट किया गया है। जिसमें कहा गया है कि ' 300 सीट से एक भी नहीं है कम, 10 मार्च को प्रचंड बहुमत के साथ जीत रहे हम। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के एक्जिट पोल के आकड़ों के आधार पर एक बार फिर से यहां भाजपा की सरकार बनने का अनुमान लगाया जा रहै। लेकिन इस बार भाजपा 300 पार के अपने कमिटमेंट से काफी दूर दिखाई दे रही है। वहीं सपा की सीटें बड़ी संख्या में बढ़ रही हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+