यूपी के डिप्टी सीएम और मंत्रियों ने 7 महीने पहले दी गुरुनानक जयंती की बधाई, उड़ा मजाक
Recommended Video

लखनऊः यूपी में उप-मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य समेत कई मंत्रियों को रविवार को फजीहत का सामना करना पड़ा। यूपी के उप-मुख्यमंत्री समेत कई मंत्रियों ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से सात महीने पहले ही ट्वीट करके गुरुनानक जयंती की बधाई दे डाली। लेकिन जब मंत्रियों का इसका अहसास हुआ तो उन्होंने इसके लिए माफी मांग ली। यूपी में कैबिनेट मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह ने माफी मांगते हुए, अपनी गलती का ठीकरा विकिपीडिया पर फोड़ा और कहा कि ये सब विकिपीडिया के कारण हुआ है।

23 नवंबर को मनाई जाती है गुरुनानक जयंती
योगी सरकार की ओर से जारी किए गए कैलेंडर के अनुसार गुरुनानक जयंती 23 नवंबर है। लेकिन इससे बावजूद सूबे के मंत्रियों ने गुरुनानक देव की जयंती की बधाई देने में जल्दबाजी दिखाई को बाद में फजीहत का सामना करना पड़ा।

गलती का अहसास हुआ तो मांगी माफी
गुरुनानक जयंती पर बधाई देने की शुरुआत उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने ट्वीट के साथ हुई। उसके बाद योगी सरकार में चिकित्सा शिक्षा मंत्री आशुतोष टंडन ने भी ट्विटर पर गुरुनानक जयंती का बधाई दे डाली। देखते हुए यूपी के कई मंत्रियों ने ट्विटर पर बधाईयां देनी शुरू कर दीं। यूपी सरकार के प्रवक्ता और चिकित्सा मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह ने बधाई दी लेकिन बाद में माफी मांग ली।
बधाई वाले ट्वीट को किया डिलीट
लेकिन यूपी के मंत्रियों की गलती को दिल्ली में बैठी भारतीय जनता पार्टी की सोशल मीडिया टीम ने पकड़ लिया। दिल्ली में गलती पकड़ गई तो यूपी के मंत्रियों को अपनी गलती का अहसास हुआ और सभी ने माफी मांगने शुरू कर दी। साथ ही ट्विटर पर से सभी ने अपने जन्मदिन वाले ट्वीट को हटा दिया।












Click it and Unblock the Notifications