Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

योगी आदित्यनाथ ने गुजरात के सीएम को किया फोन, कहा-डर की वजह से उत्तर भारतीय गुजरात छोड़ रहे हैं

नई दिल्ली। गुजरात में बिहार और उत्तर प्रदेश के लोगों को धमकी देकर भगाए जाने के मामले पर अब राजनीति गर्मा गई है। बिहार के मुख्यमंत्री के बाद अब गुजरात में उत्तर भारतीयों पर हो रहे हमले को लेकर उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ ने गुजरात के सीएम विजय रूपाणी से बातचीत की है। बता दें कि, चार दिन में इन पर 42 हमले हुए। गैर गुजरातियों के खिलाफ आक्रोश महेसाणा, साबरकांठा, अहमदाबाद (ग्रामीण), अहमदाबाद (शहरी), अरावली, पाटण, गांधीनगर में सबसे ज्यादा दिखा।

up cm yogi adityanath speaks with vijay rupani over attacks on UP & Bihar people in Gujarat

योगी आदित्यनाथ ने सीएम विजय रुपाणी से बात करते हुए कहा कि, गुजरात के सीएम ने मुझसे स्पष्ट तौर पर बताया कि पिछले तीन दिनों में ऐसी कोई घटना नहीं हुई। जो लोग गुजरात की तरक्की से जलते हैं वही लोग ऐसी अफवाहें फैला रहे हैं। गुजरात सरकार द्वारा प्रभावी कदम उठाए जा रहे हैं। उन्होंने सीएम को कहा कि, लोग डर की वजह से लोग गुजरात छोड़ रहे हैं। इससे पहले बिहार के सीएम नीतीश कुमार ने मीडिया से बता करते हुए कहा था कि, मैंने कल (रविवार) गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रुपाणी से बात की। हम उनसे संपर्क में हैं और वह हालात पर नजर रख रहे हैं। जिन्होंने हमले किए हैं उन्हें सजा मिलनी चाहिए और किसी तरह का भेदभाव नहीं होना चाहिए।

इसी बीच गुजरात में कांग्रेसी नेता अहमद पटेल ने इस मामले पर अपनी राय देते हुए कहा कि, निर्दोष लोगों के साथ इस तरह का व्यवहार नहीं किया जाना चाहिए। वह भी भारतीय है। अगर इस तरह की घटनाएं किसी क्षेत्र में शुरु होती हैं तो इस तरह के मामले दूसरे क्षेत्रों से सामने आएंगे। इसका उदहारण मुंबई है। अगर कोई अपराध करता है तो कानून उसके खिलाफ एक्शन ले। यदि एक या दो लोगों ने कोई अपराध किया है तो उसकी वजह से सभी लोगों को निशाना नहीं बनाना चाहिए। अगर लोग निर्दोष हैं तो उन्हें सुरक्षा प्रदान की जानी चाहिए। राज्य सरकार को जांच करनी चाहिए और कोई उपाय ढूंढना चाहिए।

वहीं इस मामले में यूपी के पूर्व सीएम और समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने बीजेपी पर निशाना साधते हुए ट्वीट किया कि, गुजरात एक बार फिर सुर्ख़ियों में है, जहाँ कुछ लोग कुछ लोगों के इशारे पर अमन-चैन बिगाड़ रहे हैं और हिंदीभाषियों के विरोध के नाम पर नफ़रत की राजनीति को फैला रहे हैं। केंद्र और राज्य की भाजपा सरकार इसके लिए पूरी तरह से ज़िम्मेदार है।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+