लव जिहाद से लेकर सबरीमाला मंदिर तक, केरल में सरकार पर बरसे UP CM योगी आदित्‍यनाथ

नई दिल्‍ली। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रविवार को केरल के कासरगोड़ पहुंचे। यहां उन्होंने विजय यात्रा की शुरुआत करते हुए केरल सरकार पर जमकर निशाना साधा। योगी आदित्‍यनाथ ने लव जिहाद से लेकर सबरीमाला मंदिर तक के मामले को लेकर केरल की वामपंथी सरकार को घेरा है। उन्‍होंने कहा, 'भाजपा के कार्यकर्ताओं जो सीपीएम और अन्य तत्वों के खिलाफ मजबूती से लड़ाई करते हुए मूल्यों और आदर्शों की राजनीति करने के लिए समर्पित हैं, मैं उन सभी कार्यकर्ताओं का अभिनंदन करता हूं।' सीएम योगी ने कहा क‍ि सरकार ने कुछ संगठनों को अराजकता फैलाने की छूट दे रखी है, जिससे इनका दुस्साहस बढ़ गया है, लेकिन हमने इनमें से कुछ को गिरफ्तार किया है।

up cm yogi adityanath in vijay yatra said kerala need BJP needs government

योगी ने आगे कहा, 'केरल में सीपीएम की सरकार हो या इससे पहले कांग्रेस की सरकार हो, इन्होंने भ्रष्टाचार के अलावा केरल में कुछ नहीं किया है। इनके द्वारा केरल की जमीन पर अराजकता, अव्यवस्था फैलाकर इसका इस्तेमाल राजनीतिक स्वार्थ के लिए किया जा रहा है। 2009 में केरल उच्च न्यायालय ने यहां की सरकार का ध्यान 'लव जिहाद' की ओर आकर्षित किया था। लेकिन यहां की सरकार 'लव जिहाद' के खिलाफ कोई कानून नहीं बना पाई। लेकिन उत्तर प्रदेश सरकार ने 'लव जिहाद' के खिलाफ सख्त कानून बना दिया है।

योगी आदित्‍यनाथ ने कहा, '2009 में यहां की न्यायालय ने कहा था 'लव जिहाद' केरल राज्य को इस्लामिक स्टेट बनाने की साजिश का एक हिस्सा है। इसके बावजूद यहां की सरकार सोई हुई है, उसे कोई चिंता नहीं है। कोई कार्रवाई नहीं हो रही है। आज भाजपा केरल की आवश्यक्ता है। उन्‍होंने आगे कहा कि चाहे केरल में माकपा सरकार रही हो या कांग्रेस सरकार, उन्होंने सिवाय भ्रष्टाचार के कुछ नहीं किया। ये लोग राज्य की जनता की भावनाओं से खेलते रहे और अपने राजनीतिक लाभ के लिए केरल को संकट में डाल दिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+