उत्‍तर प्रदेश में नए मुख्‍यमंत्री लेंगे 17 मार्च को शपथ, नाम पर नहीं लगी अभी मुहर

उत्‍तर प्रदेश में पूण बहुमत के साथ भाजपा की सरकार बन चुकी है। पर अभी मुख्‍यमंत्री के लिए दावेदार के अंतिम नाम पर मुहर नहीं लग सकी है।

लखनऊ। उत्‍तर प्रदेश में पूण बहुमत के साथ भाजपा की सरकार बन चुकी है। पर अभी मुख्‍यमंत्री के लिए दावेदार के अंतिम नाम पर मुहर नहीं लग सकी है। पर इन सबके बीच खबर आ रही है कि उत्‍तर प्रदेश के नए मुख्‍यमंत्री 17 मार्च को शपथ ले लेंगे। उत्‍तर प्रदेश में नए मुख्‍यमंत्री पद के लिए भाजपा के संसदीय बोर्ड से लेकर आरएसएस की बैठक तक में नामों पर चर्चा हो रही है।

उत्‍तर प्रदेश में नए मुख्‍यमंत्री लेंगे 17 मार्च का शपथ, नाम पर नहीं लगी अभी मुहर

वहीं उत्‍तर प्रदेश में नए मुख्‍यमंत्री के शपथ ग्रहण समारोह की तैयारियां तेज हो गई हैं। शपथ ग्रहण समारोह को लेकर लखनऊ पुलिस ने कमर कस ली है। एसएसपी लखनऊ ने भी आस-पास के जिलों को सुरक्षा प्रबंध सही रखने के बावत पत्र लिखा है। शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मौजूद रहने की संभावना है।

वहीं उत्‍तर प्रदेश के मुख्‍यमंत्री पद पर अपना नाम आने पर राजनाथ सिंह ने साफ इंकार कर दिया है। उत्‍तर प्रदेश के मुख्‍यमंत्री पद के लिए राजनाथ सिंह के अलावा केशव प्रसाद मौर्य, मनोज सिन्‍हा, सतीश महाना, सिद्धार्थ नाथ सिंह और लखनऊ के महापौर दिनेश शर्मा के नाम पर चर्चा हो रही है। वहीं केशव प्रसाद मौर्य मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात भी कर चुके हैं। इसलिए सियासी गलियारे में उनके नाम की भी तेजी से चर्चा है।

अभी तक मुख्‍यमंत्री पद के लिए सबसे उपयुक्‍त उम्‍मीदवार राजनाथ सिंह को माना जा रहा है क्‍योंकि वो वर्ष 2001 में भी उत्‍तर प्रदेश के मुख्‍यमंत्री पर रह चुके हैं। साथ ही अनुभवी होने के साथ उनको सर्व मान्‍य नेता के तौर पर जाना जाता है। कहा जा रहा है कि बुधवार को पार्टी भाजपा उत्‍तर प्रदेश में नए मुख्‍यमंत्री के नाम की घोषणा कर सकती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+