यूपी: शहीद सूबेदार के परिजनों को अखिलेश ने दी 10 लाख रुपये की मदद

UP CM announces Rs 10 lakh ex-gratia for martyred family
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने अरुणाचल प्रदेश में पिछले दिनों शहीद हुए थलसेना के सूबेदार राम प्रकाश यादव के परिवार को बुधवार को 10 लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की। सरकारी प्रवक्ता की तरफ से बुधवार दोपहर इसकी आधिकारिक जानकारी दी गई।

गौरतलब है कि प्रतापगढ़ जिले के निवासी राम प्रकाश यादव थलसेना में सूबेदार के पद पर कार्यरत थे और विगत 16 दिसंबर को अरुणाचल प्रदेश में शहीद हो गए थे। शहीद के परिजनों ने मंगलवार को मुख्यमंत्री अखिलेश से मुलाकात की थी।

मुख्यमंत्री ने आज परिजनों को दस लाख रुपये की आर्थिक मदद के ऐलान के साथ अधिकारियों को शहीद के गांव को जनेश्वर मिश्र ग्राम योजना के अंतर्गत सम्मिलित करने के निर्देश भी दिए। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने कहा कि शहीदों के परिजनों के लिए उनके घर के दरवाजे सदैव खुले रहेंगे। शहीदों के परिजन बेझिझक उनसे मिल सकते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+