मुरादाबाद के कांठ में भाजपा लगा रही आग, कांग्रेस डाल रही घी

एक तरफ मुरादाबाद में तनाव व्याप्त था, वहीं दूसरी तरफ भारतीय जनता पार्टी कांठ में माहौल बिगाड़ने के प्रयास करती दिखाई दी। भाजपा के तमाम नेताओं को पुलिस ने कांठ में घुसने से रोक दिया गया। मुरादाबार के बाहर ही नेताओं को गिरफ्तार कर लिया गया। इलाके में धारा 144 लगा दी गई है। भाजपा विधायक संगीत सोम को नजरबंद कर दिया गया है।
एसएसपी के खिलाफ तहरीर
मुजफ्फरनगर के विधायक सुरेश राणा, नूरपुर के विधायक लोकेश कुमार सिंह ने कांठ थाने में एसएसपी के खिलाफ तहरीर दी है। इसके बाद भाजपा प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मीकांत वाजपेयी के नेतृत्व में चल रहा धरना खत्म हो गया। वाजपेयी ने भी जिलाधिकारी को तहरीर दी है।
इसके पहले वाजपेयी ने कहा कि यदि हिम्मत है तो प्रशासन उन्हें रोककर दिखाए। उन्होंने कहा कि वह कोई राजनीतिक प्रदर्शन नहीं करने जा रहे, लोकतांत्रिक तरीके से कांठ मामले का विरोध करना चाहते हैं, धारा-144 में प्राथमिकी दर्ज कराना प्रतिबंधित नहीं है।
कांठ में राजनीति
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष ने कहा, "निर्धारित कैटेगरी के तहत तीन-चार लोगों के साथ कांठ जाकर एसएसपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज करना उनकी रणनीति है। तनाव बढ़ाने का उनका कोई इरादा नहीं है।"
इस बीच बुंलदशहर के सांसद भोला सिंह भी यहां पहुंच चुके थे। भाजपा किसान प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष विजयपाल तोमर और नेता विजेंद्र अग्रवाल को मऊखास पुलिस चौकी पर रोक दिया गया। पुलिस ने मामले में मेरठ, मुरादाबाद, संभल, रामपुर नगीना के सांसदों को हिरासत में ले लिया है। वहीं, कांग्रेस की पूर्व प्रदेश अध्यक्ष रीता बहुगुणा जोशी को भी नजरबंद करके रखा गया है।
कांग्रेस ने कहा हम निकालेंगे शांति मार्च
कांग्रेस ने कांठ में नेताओं को इकठ्ठा कर यहां पर शांतिपूर्ण मार्च निकालने की बात कही, तो पुलिस ने कांग्रेसी नेताओं को भी रोक दिया। जिन नेताओं को रोका गया उनमें नगमा और मधुसुधन मिस्त्री मुख्य हैं। कांग्रेस ने भाजपा पर इलाके में माहौल बिगाड़ने का आरोप लगाया है। कांग्रेस नेता मधुसूदन मिस्त्री ने कहा कि कांठ में भाजपा तनाव भड़काना चाहती है। कांग्रेस सद्भावना यात्रा निकाल रही है। भाजपा का तो दंगों का इतिहास रहा है।
समाजवादी पार्टी (सपा) के प्रदेश प्रवक्ता राजेंद्र चौधरी ने कहा है कि केंद्र में सत्ता हासिल करने के बाद भाजपा में घमंड आ गया है। वह उप्र में सद्भाव के माहौल में खलल डालना चाहती है। पार्टी को नकारात्मक काम में अपना दिमाग कम लगाना चाहिए। उप्र में कानून अपना काम करेगा।
इनपुट- इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
-
Gold Silver Rate Crash: सोना ₹13,000 और चांदी ₹30,000 सस्ती, क्या यही है खरीदारी का समय? आज के ताजा रेट -
ईरान का गायब सुप्रीम लीडर! जिंदा है या सच में मर गया? मोजतबा खामेनेई क्यों नहीं आ रहा सामने, IRGC चला रहे देश? -
Love Story: बंगाल की इस खूबसूरत नेता का 7 साल तक चला चक्कर, पति है फेमस निर्माता, कहां हुई थी पहली मुलाकात? -
'मेरे साथ गलत किया', Monalisa की शादी मामले में नया मोड़, डायरेक्टर सनोज मिश्रा पर लगा सनसनीखेज आरोप -
Strait of Hormuz में आधी रात को भारतीय जहाज का किसने दिया साथ? हमले के डर से तैयार थे लाइफ राफ्ट -
Uttar Pradesh Gold Price: यूपी में आज 22K-18K सोने का भाव क्या? Lucknow समेत 9 शहरों में कितना गिरा रेट? -
Hormuz Crisis: ईरान के खिलाफ 20 मजबूत देशों ने खोला मोर्चा, दे दी बड़ी चेतावनी, अब क्या करेंगे मोजतबा खामेनेई -
बिना दर्शकों के खेला जाएगा PSL, मोहसिन नकवी ने की 2 शहरों में आयोजन की घोषणा, किस वजह से लिया यह फैसला? -
Mumbai Gold Silver Rate Today: सोना-चांदी के भाव ने फिर चौंकाया, चढ़ा या गिरा? जानें यहां -
Donald Trump PC Highlights: '48 घंटे के अंदर खोलो Hormuz वरना तबाह कर दूंगा', ट्रंप ने दी ईरान को धमकी -
विराट ने मांगा प्राइवेट जेट? क्या RCB के हर मैच के बाद जाएंगे वापस लंदन? खुद सामने आकर किया बड़ा खुलासा -
Rupali Chakankar कौन हैं? दुष्कर्म के आरोपी ज्योतिषी के कहने पर काट ली थी उंगली! संभाल रहीं थीं महिला आयोग












Click it and Unblock the Notifications