UP Civic Polls 2017: रुझानों से उत्साहित भाजपा नेता, बोले- गुजरात में मिलेगा यूपी का फायदा

नई दिल्ली। यूपी निकाय चुनाव 2017 के नतीजे आने शुरू हो गए हैं। उत्तर प्रदेश में 22, 26 और 29 नवंबर को वोटिंग हुई। इस चुनाव में 16 नगर निगम 198 नगर पालिका और 438 नगर पंचायत के लिए वोट डाले गए थे। 2012 में मेयर चुनाव में बीजेपी ने 12 में से 10 सीटें जीती थीं। इस दफा भी भाजपा पुराना प्रदर्शन दोहराती दिख रही है। रुझानों में भाजपा को बढ़त मिलने के बाद भाजपा नेता उत्साहित हैं। उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री सिद्धार्थनाथ सिंह ने कहा है कि भाजपा को उसके प्रदर्शन के लिए वोट मिला है और इसका फायदा गुजरात विधानसभा में भी मिलेगा। उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या ने भी कहना है कि उत्तर प्रदेश का फायदा गुजरात में मिलेगा।

रुझानों में भाजपा को बढ़त मिलने के बाद भाजपा नेता उत्साहित हैं। उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री सिद्धार्थनाथ सिंह ने कहा है कि भाजपा को उसके प्रदर्शन के लिए वोट मिला है और इसका फायदा गुजरात विधानसभा में भी मिलेगा।

भाजपा के उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष महेंद्रनाथ सिंह ने कहा है कि कांग्रेस और दूसरी पार्टियां अंदरूनी तौर पर एक होकर लड़ीं ताकि भाजपा को हरा सकें। नाथ ने कहा कि हम अकेले लड़े लेकिन जनता ने हमें प्यार दिया है और हम बड़ी जीत की ओर बढ़ रहे हैं। यूपी भाजपा ने निकाय चुनाव के नतीजों को 2019 के लोकसभा के लिए भी शुभ कहा है। भाजपा प्रवक्ता सुंधांशु त्रिवेदी ने कहा है कि यूपी के सीएम आदित्यनाथ के लिए ये बड़ी कामयाबी है, उन्होंने दिखाया है कि किस तरह बेहतर प्रशासन के जरिए वोट ली जा सकती है। उन्होंने कहा कि ये भाजपा के लिए विपरित परिस्थितियों में बड़ी जीत है।

केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने कहा है कि यूपी निकाय चुनाव जैसा ही नतीजा गुजरात में भी आएगा। राहुल गांधी के संसदीय क्षेत्र में भाजपा को बढ़त पर ईरानी ने राहुल गांधी को घेरते हुए कहा है कि गांधी को जनता ने आईना दिखाया है। उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री श्रीकांत शर्मा ने कहा है कि ये जीत आदित्यानाथ के काम पर जनता की मुहर है। उन्होंने कहा कि भाजपा की बंपर जीत हुई है और ये प्रदेश सरकार के काम के लिए जनता का आशीर्वाद है।

आपको बता दें कि इन निकाय चुनावों में सबसे कम मत प्रतिशत नगर निगम क्षेत्रों में हुआ। नगर निगम में औसतन 41.26 प्रतिशत मतदान हुआ। वहीं नगर पालिकाओं में 58.15 फीसदी और नगर पंचायतों में 68.30 प्रतिशत हुआ है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+