यूपी उपचुनाव में भाजपा की हार पर बोलीं ममता बनर्जी, 'अंत की शुरुआत हो चुकी है'

यूपी उपचुनाव में सपा-बसपा को मिली बढ़त पर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बधाई देते हुए भाजपा पर भी तीखा वार किया है।

नई दिल्ली। यूपी की दो लोकसभा सीटों फूलपुर और गोरखपुर पर हुए उपचुनाव में अखिलेश यादव और मायावती की जोड़ी ने इतिहास रच दिया है। यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ के इस्तीफे के बाद खाली हुई गोरखपुर और डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के इस्तीफे के बाद खाली हुई फूलपुर सीट पर भाजपा हार की ओर जाती हुई दिख रही है। यूपी उपचुनाव में सपा-बसपा को मिली बढ़त पर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बधाई देते हुए भाजपा पर भी तीखा वार किया है।

इशारों-इशारों में भाजपा पर हमला

इशारों-इशारों में भाजपा पर हमला

ममता बनर्जी ने यूपी उपचुनाव के नतीजे आने के बाद ट्वीट करते हुए लिखा, 'महान विजय। यूपी उपचुनाव में मिली जीत के लिए मायावती जी और अखिलेश यादव जी को बधाई। अंत की शुरुआत हो चुकी है।' ट्वीट के जरिए पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ने इशारों-इशारों में भाजपा पर हमला बोला। वहीं बिहार उपचुनाव में जीत के लिए ममता ने लालू प्रसाद यादव को बधाई दी। ममता ने ट्वीट करते हुए लिखा, 'अररिया और जहानाबाद में जीत मिलने पर लालू प्रसाद यादव जी को बधाई। यह एक महान विजय है।'

भविष्य के गठबंधन की शुरुआत

भविष्य के गठबंधन की शुरुआत

आपको बता दें कि यूपी की दोनों लोकसभा सीटों पर हुए उपचुनाव में बसपा सुप्रीमो मायावती ने सपा के उम्मीदवार को समर्थन देने का ऐलान किया था। मायावती ने कहा था कि दोनों पार्टियों के बीच यह कोई गठबंधन नहीं है, बल्कि भाजपा को रोकने के लिए बसपा सपा को समर्थन दे रही है। हालांकि चुनावी रणनीतिकारों की मानें तो आगामी लोकसभा चुनाव से पहले दोनों दलों के बीच यह भविष्य के गठबंधन की शुरुआत है।

'बुआ-भतीजा' जिंदाबाद के नारे लगे

'बुआ-भतीजा' जिंदाबाद के नारे लगे

गोरखपुर और फूलपुर में चुनावी नतीजों से उत्साहित सपा और बसपा कार्यकर्ताओं ने 'बुआ-भतीजा' जिंदाबाद के नारे लगाए। लखनऊ में सपा कार्यालय पर कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को गुलाल लगाकर होली मनाई। जीत के बाद बसपा कार्यकर्ताओं में भी जश्न का माहौल है। वहीं, इन दोनों सीटों पर हार के बाद भाजपा में 2019 के लोकसभा चुनाव को लेकर चिंता बढ़ गई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+