UP By Elections: यूपी में BJP को 9, RLD के खाते में एक सीट! NDA में सीट बंटवारा कंफर्म

UP By Elections 2024: यूपी के 10 विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों में उप चुनाव होने हैं। जिसको लेकर राजनीतिक दलों के संगठन के बीच मंथन का दौर जारी है। रविवार को दिल्ली में सीएम योगी आदित्यनाथ ने बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा के आवास पर अहम बैठक की। मीटिंग के दौरान एनडीए में सीट शेयरिंग के मुद्दे के अलावा प्रत्याशियों को लेकर भी अहम चर्चा हुई। इस बीच सूत्रों को हवाले से रिपोर्ट के मुताबिक इस बार उप चुनाव में बीजेपी 10 में से 9 सीटों पर अपने कैंडिडेट उतारने जा रही है, जबकि एक सीट पर राष्ट्रीय लोकदल को मौका दिया जा सकता है। हालांकि अभी तक बीजेपी ने इसकी आधिकारिक तौर पर कोई पुष्टि नहीं की है।

9 सीटों पर BJP, 1 पर आरएलडी
विधानसभा की 9 सीटों पर बीजेपी खुद चुनाव लड़ेगी। मुजफ्फरनगर की मीरापुर सीट आरएलडी के लिए छोड़ दी गई है। पिछले चुनाव में 9 में से 2 सीटों पर बीजेपी की सहयोगी पार्टी निषाद पार्टी चुनाव लड़ी थी। निषाद पार्टी का चुनाव निशान भोजन भरी थाली है। भारतीय जनता पार्टी नेतृत्व ने इस चुनाव में निषाद पार्टी के लिए सीट न छोड़ने का फैसला किया है। पार्टी नेताओं को लगता है कि कमल निशान पर चुनाव लड़ना ही जीत की गारंटी है।

UP By Election Seat sharing in NDA

9 सीटों पर बीजेपी, 1 पर आरएलडी
विधानसभा की 9 सीटों पर बीजेपी खुद चुनाव लड़ेगी। मुजफ्फरनगर की मीरापुर सीट आरएलडी के लिए छोड़ दी गई है। पिछले चुनाव में 9 में से 2 सीटों पर बीजेपी की सहयोगी पार्टी निषाद पार्टी चुनाव लड़ी थी। निषाद पार्टी का चुनाव निशान भोजन भरी थाली है। भारतीय जनता पार्टी नेतृत्व ने इस चुनाव में निषाद पार्टी के लिए सीट न छोड़ने का फैसला किया है। पार्टी नेताओं को लगता है कि कमल निशान पर चुनाव लड़ना ही जीत की गारंटी है।

पिछले कुछ हफ्ते से यूपी विधानसभा उप चुनाव को लेकर बीजेपी में मंथन का दौर जारी था। रविवार को बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा के आवास पर सीएम योगी आदित्यनाथ शामिल हुए। वहीं हफ्ते भर पहले ही लखनऊ में यूपी के सीएम योगी के घर पर बीजेपी कोर कमेटी की बैठक हुई थी, जिसमें हर विधानसभा सीट के लिए तीन-तीन नेताओं का एक पैनल तैयार किया गया था।

बीजेपी ने उप चुनाव में जीत सुनिश्चित करने के लिए पूरी तैयारी की है। प्रत्याशियों के फीडबैक से लेकर पूरी चुनावी तैयारियों पर नजर रखन के लिए सीएम योगी ने तीस मंत्रियों की एक कमेटी बनाई थी। सुपर 30 वाली कमेटी की फीडबैक के आधार पर ही टिकट के लिए पैनल तैयार किया गया। इसके लिए समिति में शामिल यूपी सरकार के मंत्रियों ने हर विधानसभा सीट पर जाकर पार्टी के स्थानीय कार्यकर्ताओं से मिली जानकारी के आधार पर फीडबैक जुटाया और प्रत्याशियों के नामों पर मुहर लगाई।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+