UP Board Results Live: 10वीं और 12वीं के नतीजे घोषित, यहां देखे

यूपी बोर्ड की 10वीं और 12वीं परीक्षा के नतीजे आज घोषित किए जाएंगे।

नई दिल्ली। यूपी बोर्ड (UP Board Result 2019) की 10वीं (UP Board 10th Result 2019) और 12वीं (UP Board 12th Result 2019) परीक्षा के नतीजे आज घोषित कर दिए गए हैं। यूपी बोर्ड के मुताबिक कानपुर के गौतम रघुवंशी ने 10वीं कक्षा और बागपत की तनु तोमर ने 12वीं में टॉप किया है।
यहां 12वीं का रोल नंबर टाइप कर देखें रिजल्ट

यहां 10वीं का रोल नंबर टाइप कर देखें रिजल्ट

exam results

यूपी बोर्ड के मुताबिक कानपुर के गौतम रघुवंशी ने 97.17 फीसदी अंकों के साथ 10वीं की परीक्षा में टॉप किया है। वहीं 97 फीसदी अंकों के साथ शिवम दूसरे और 96.83 फीसदी अंकों के साथ तनुजा विश्वकर्मा तीसरे स्थान पर रही हैं। 12वीं कक्षा में तनु तोमर ने 97.80 फीसदी अंकों के साथ टॉप किया है। दूसरे नंबर पर भाग्यश्री उपाध्याय (95.20%) और तीसरे स्थान पर आकांक्षा शुक्ला (94.80%) रही हैं।

ऐसे देखें अपना रिजल्ट

अपने परीक्षा परिणाम चेक करने के लिए सबसे पहले उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in या upresults.nic.in पर जाएं। इसके बाद 10वीं UP Board High School Result या 12वीं UP Board Inter Result वाले लिंक पर क्लिक करें। क्लिक करने के बाद रोल नंबर भरें और सब्मिट पर क्लिक करें तो आपका रिजल्ट आपके सामने होगा।

बिना इंटरनेट ऐसे चेक करें रिजल्ट

अगर आपके पास इंटरनेट नहीं है तो भी आप अपना बोर्ड का रिजल्ट चेक कर सकते हैं। 10वीं का रिजल्ट चेक करने के लिए आपको UP10Roll Number लिखकर 56263 पर मैसेज करना होगा। वहीं 12वीं का रिजल्ट चेक करने लिए UP12Roll Number लिखकर 56263 पर मैसेस करना होगा। इसके बाद आपके मोबाइल नंबर पर एसएमएस के जरिए रिजल्ट आ जाएगा।

आपको बता दें कि बोर्ड परीक्षाओं में इस बार करीब 58 लाख छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया था। इस बार यूपी बोर्ड की परीक्षाएं समय से पहले आयोजित की गई थीं। बोर्ड की तरफ से कहा गया है कि इस बार का परीक्षा परिणाम पिछले साल की अपेक्षा ज्यादा बेहतर रहने की उम्मीद है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+