यूपी बोर्ड की 10वीं कक्षा का कंपार्टमेंट परिणाम घोषित, यहां देखें रिजल्ट
यूपी बोर्ड का कक्षा 10वीं का 2017 का कंपार्टमेट परिणाम घोषित, मार्कशीट देखने के लिए यहां क्लिक करें।
लखनऊ। यूपी बोर्ड की दसवीं कक्षा के कंपार्टमेंट परिणामों की घोषणा कर दी गई है। यूपी बोर्ड ने 9 जून को मुख्पय परीक्षा परिणामों की घोषणा की थी, जिसमें छात्राओं का प्रदर्शन छात्रों की तुलना में काफी बेहतर था। मुख्य परीक्षा परिणाम में छात्रों की तुलना में छात्राओं ने बाजी मार ली थी।

ऐसे देखें परिणाम
- परीक्षा परिणामों को देखने के लिए आप सबसे पहले बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर क्लिक करें- http://upmsp.edu.in/Result/ResultClass10Year2016_Comp.aspx
- इसके बाद अपना सात अंकों का रोल नंबर दर्ज करें
- इसके बाद सिक्युरिटी क्वेश्चन में कोड को दर्ज करें जोकि आपको स्क्रीन पर दिखाई देगा
- इसके बाद शो रिजल्ट पर क्लि करें
- रिजल्ट सामने आने के बाद इसे प्रिंट कर लें।
दसवीं कक्षा का कुल परीक्षा परिणाम 81.18 फीसदी था, जिसमें छात्राओं का उत्तीर्ण फीसद 86.50 था। वहीं 76.75 फीसदी छात्रों ने इस परीक्षा में सफलता हासिल की थी। तेजस्वी देवी ने इस परीक्षा में सर्वाधिक 95.83 फीसदी अंक हासिल करके शीर्ष स्थान प्राप्त किया था।












Click it and Unblock the Notifications