भाजपा के कद्दावर विधायक संगीत सोम ने छेड़े बगावती सुर, यूपी पुलिस को धमकाया

बता दें कि संगीत सोम मुजफ्फरनगर दंगे के आरोपी भी हैं और अभी तक कोर्ट में मामला चल रहा है। यूपी के बुधाना जिले में गत कुछ दिनों से लापता एक 15 वर्षीय मासूम बच्ची और उसकी चचेरी बहन अपने घर से लापता थीं। सोमवार को दाेनों मासूम बच्च्यिों की लाश बुधाना गांव के ही पास में स्थित जंगल से बरामद की गई। बच्चियों की लाश मिलने के बाद ग्रामीणों में गुस्सा फूट गया है और लोग थाने का घेराव कर इंसाफ की मांग कर रहे हैं।
सोमवार को बुधाना जिले पहुंचे भाजपा विधायक संगीत सोम ने भी ग्रामीणों के साथ मिलकर इंसाफ और उचित कार्रवाई की मांग की। इसी दौरान संगीत सोम ने यूपी पुलिस को चेताते हुए कहा कि इस बार हम कोई बवाल करने के मूड में नहीं है इसलिए उचित कार्रवाई की जाए और तत्कार प्रभाव से आरोपियों को सलाखों के पीछे भेजा जाए।












Click it and Unblock the Notifications